Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: बुखार से उपचार के दौरान डेढ़ माह के बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

जनवाद टाइम्स 25 September 2021
IMG-20210925-WA0091
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: थाना बासौनी क्षेत्र के अंतर्गत गांव झरनापुरा निवासी रामवीर सिंह के डेढ़ माह के पुत्र आशिक को 3 दिन से बुखार आ रहा था। मासूम बच्चे का परिजन नजदीकी निजी डॉक्टर से इलाज करा रहे थे। शनिवार को बच्चे की बुखार के चलते तबियत अचानक बिगड़ गई। जिस पर बच्चे को लेकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह पहुंचे जहां उन्होंने बच्चे को इलाज के लिए भर्ती कराया।

 

IMG 20210925 WA0089 परिजनों का आरोप है बच्चा भर्ती कराने के बाद मौजूद स्वास्थ्य कर्मी द्वारा बुखार में ही बच्चे को गलत तरीके से इंजेक्शन लगा दिया गया। जिस कारण बच्चे का पेट फूल गया और सांस फूलने से हालत और ज्यादा बिगड़ गई। चिकित्सकों द्वारा बच्चे को आगरा के लिए रेफर कर दिया।

 

IMG 20210925 WA0091 परिजन बच्चे को एंबुलेंस द्वारा आगरा के लिए ले ही जा रहे थे कि बच्चे ने दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चे की मौत को लेकर एकत्रित परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की परिजनों से जानकारी ली।

 

IMG 20210925 WA0090वहीं पुलिस एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बच्चे के परिजनों को समझा कर शांत कराया गया। मामला समझने के बाद परिजन शांत हुए और मृत बच्चे के शव को लेकर घर वापस लौट गए। वहीं लगातार वायरल का प्रकोप बाह, पिनाहट, जैतपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव में बढ़ रहा है। संदिग्ध बुखार के चलते कई बच्चों की मौत हो चुकी है। वक्त पर सही इलाज नहीं मिलने के कारण मासूम छोटे बच्चों की मौत हो रही है। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

IMG 20210428 WA0047

इस संदर्भ में सीएचसी केंद्र बाह के अधीक्षक डॉ जितेंद्र वर्मा ने बताया कि परिजन बच्चे को नाजुक हालत में किसी प्राइवेट डॉक्टर से इलाज करा कर अस्पताल लेकर आए थे। जहां बच्चे के इलाज के दौरान फेफड़ों में ऑक्सीजन लेवल एवं पल्स लेवल बहुत ही कम था। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर किया गया। एंबुलेंस में ले जाते समय बच्चे ने दम तोड़ दिया था। परिजनों द्वारा इंजेक्शन लगाने एवं लापरवाही बरतने के आरोप निराधार हैं।

Post navigation

Previous: Agra News: ब्लॉक परिसरों में आयोजित हुए गरीब कल्याण मेला
Next: Ambedkernager News:  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता त्रिभुवन दत्त ने पीड़ित परिजनो को ढांढस बंधाया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.