Agra News: नहाते समय यमुना मे डूबे युवक का चोबीस घण्टे बाद मिला शव

IMG-20210826-WA0068
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: बुधवार को ग्वालियर से विल्वपत्र व हवन पूजन सामग्री को बिसर्जन करने के लिये ग्वालियर के मुरार से 25 लोग तीर्थ स्थल बटेश्वर आये थे।बिल्वपत्र विसर्जन करने के बाद यमुना में नहाते समय तीन युवक पीयूष, श्याम शर्मा व अनिल गुप्ता डूब गए थे। जिन्हें नदी में डूबता देख स्थानीय गोताखोर नाविक दीपक भदौरिया ने नदी में कूदकर दो लोगों श्याम शर्मा और पीयूष को बचा लिया था। जबकि तीसरा व्यक्ति अनिल गुप्ता नदी में डूब गए थे।

IMG 20210826 WA0068

पुलिस व एस डी आर एफ गोताखोर अनिल की तलाश बुधवार दिनभर करते रहे।गुरुवार सुबह से ही चौकी इंचार्ज बटेश्वर विपिन कुमार ने गोताखोरों की मदद से यमुना मे डूबे व्यक्ति को लेकर सर्च आपरेशन चलाया।दोपहर करीब बारह बजे बटेश्वर से करीब दस किलोमीटर दूर कछियारा गांव के नीचे यमुना नदी मे झाडियो मे अनिल का शव बरामद कर लिया गया।

Agra News: नहाते समय यमुना मे डूबे युवक का चोबीस घण्टे बाद मिला शव

पुलिस शव को बटेश्वर लेकर आयी और स्वजन के कहने पर शव स्वजन को सुपुर्द कर दिया। जिसे स्वजन ग्वालियर ले गये।।घटना स्थल पर पहुँचे पिता राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि मृतक पर एक 6 माह की बेटी है।वही पत्नी मोहिनी ओर मां अंजु लता का रो रो कर बुरा हाल था।

Trending News