Agra News: घर के सामने गंदगी डालने का विरोध करने पर दबंगों ने पिता पुत्री के साथ की लाठी-डंडों से मारपीट
संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज
बाह: कोतवाली बाह क्षेत्र के मोहल्ला अशोकनगर निवासी अजय श्रीवास्तव पुत्र मुरारी लाल आरोप है कि उनके पड़ोसी सत्यपाल,ढकोला पुत्रगण रामदीन निवासी अशोक नगर के घर मंगलवार की रात को पार्टी कार्यक्रम था। बुधवार को सुबह कार्यक्रम में बचा खाना वगैरह का कूड़ा कचरा उनके घर के दरवाजे के पास डालने लगे जिसका उनकी पुत्री करिश्मा ने विरोध किया।
कचरा डालने से बदबू फैलेगी इसे लेकर मना किया जिस पर दबंग आग बबूला होकर गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर दबंग सत्यपाल, ढकोला,अजीत, संजय ने अन्य अपने परिजनों को बुलाकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। पुत्री को बचाने पहुंचे अजय श्रीवास्तव को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

दबंगों की पिटाई से पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित घायल अवस्था में थाने पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। चार नामजद एवं कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही घायल पिता पुत्री का मेडिकल मेडिकल कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।