Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: कस्बा में आयोजित हुए द्वितीय खाटू श्याम भजन संध्या कीर्तन में जमकर झूमे श्रोता

जनवाद टाइम्स 12 September 2021
FRAME_COLLAGE1631448140091
Share News
       

संवाद  जनवाद टाइम्स न्यूज़

बाह: कस्बा में शनिवार को श्याम सेवा मंडल के द्वारा रामलीला मैदान परिसर में भजन संध्या व कीर्तन का आयोजन कराया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रोतागण बाहर से आए भजन गायकों की प्रस्तुति को सुनकर झूमते हुए नजर आए।

FRAME COLLAGE1631448140091

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा के रामलीला मैदान में श्याम सेवा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा द्वितीय खाटू श्याम भजन संध्या कीर्तन का आयोजन कराया गया जिसमें वृंदावन से आई भजन गायक मीनू शर्मा नाथ नगरी बरेली से आई अंजलि द्विवेदी आगरा से आए शुभम गोयल व जैश अग्रवाल ने अपनी प्रस्तुतियो से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

WhatsApp Image 2021 09 12 at 5.42.25 PM श्रोता गण कार्यक्रम की शुरुआत से लेकर समाप्त होने तक डटे रहे। वहीं भजन गायक अंजलि द्विवेदी की प्रस्तुति के दौरान श्रोता भजनों पर झूमते नजर आए। इससे पहले कस्बे में शुक्रवार की रात और शनिवार दोपहर तक हुई मूसलाधार बारिश के चलते कार्यक्रम स्थल पर पानी भरने से भजन संध्या कार्यक्रम पर संकट के बादल मंडरा रहे थे लेकिन श्याम सेवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने बाल्टियों में भरकर मैदान के पानी को बाहर निकाला।कार्यकर्ताओं की अथक प्रयास के चलते कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव हो सका।

Agra News: कस्बा में आयोजित हुए द्वितीय खाटू श्याम भजन संध्या कीर्तन में जमकर झूमे श्रोता

कार्यक्रम में बाह क्षेत्र के अलावा आगरा, फिरोजाबाद,मथुरा, इटावा, मैनपुरी, भिंड आदि जिलों से श्रोतागण भजन संध्या कार्यक्रम में प्रस्तुतियों को सुनने के लिए आए। श्रोतागण गायकों को सुनने के लिए शाम से ही एकत्रित होने लगे थे जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। खाटू श्याम भजन संध्या कीर्तन का रामलीला मैदान परिसर में दूसरी बार आयोजन कराया गया है। कार्यक्रम के सफल सम्पन्न होने पर श्याम सेवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली।

Post navigation

Previous: अम्बेडकरनगर न्यूज :  आलापुर जयराम जनता इंटर कालेज रामनगर परिसर में कार्यकर्ता की उमडी भीड़ प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन 
Next: मेरठ न्यूज: जीवनदान फाउंडेशन व राष्ट्रीय गौ सेवा संघ की ओर से फुल बॉडी चेक का कैंप लगाया गया।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.