Agra News: बैंककर्मियों की लापरवाही से मुश्किलें झेल रहे सफाईकर्मियों का फूटा गुस्सा जमकर की नारेबाजी

Agra News: बैंककर्मियों की लापरवाही से मुश्किलें झेल रहे सफाईकर्मियों का फूटा गुस्सा जमकर की नारेबाजी
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: कस्बा के नगरपालिका क्षेत्र के सफाईकर्मियों ने दस दिन बाद भी वेतन न मिलने पर विरोध प्रदर्शन किया।सफाईकर्मियों ने कस्बा से एकत्रित किया कूड़ा और गंदगी भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के गेट पर लाकर डाल दी और बैंक कर्मियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

IMG 20210811 170004 IMG 20210811 165439

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा क्षेत्र में गलियों और नालों की सफाई की जिम्मेदारी नगरपालिका के सफाई कर्मचारियो की है।सफाई के एवज में उन्हें हर माह निर्धारित वेतन दिया जाता है जो कि कस्बा की स्टेट बैंक शाखा द्वारा व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किया जाता है।बुधवार सुबह कर्मचारियों ने बैंक मैनेजर और कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया और कस्बा से एकत्रित किया हुआ कूड़ा करकट और गंदगी बैंक के गेट पर लाकर पलट दी और बैंक कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की।

IMG 20210811 165919

कर्मचारियों का आरोप है कि नगरपालिका कार्यालय से सफाई कर्मचारियो के वेतन वास्ते दस दिन पहले चेक जमा कराया गया था लेकिन बैंक मैनेजर और कर्मचारी ने उसे क्लियर नही किया जिसके चलते कर्मचारी वेतन आहरित नहीं कर सके।बैंक कर्मचारियों की लापरवाही बरतने को लेकर सफाई कर्मचारियो ने वेतन न मिलने तक सफाई कार्य न करने की बात कही।

IMG 20210811 165939

कर्मचारियों के प्रदर्शन को देखकर थाना पुलिस और नगरपालिका अध्यक्ष सुनील बाबू मौके पर पहुँच गए उन्होंने सफाई कर्मचारियो को समझाने का प्रयास किया लेकिन सफाई कर्मचारियो ने वेतन नहीं तो सफाई नहीं के नारे लगाना शरू कर दिया।नगर पालिका अध्यक्ष ने कर्मचारियों की समस्या को लेकर बैंक मैनेजर से बात कर तत्काल वेतन ट्रांसफर कराया तब जाकर सफाई कर्मचारियो ने बैंक के गेट से कूड़ा हटाया।

Agra News: बैंककर्मियों की लापरवाही से मुश्किलें झेल रहे सफाईकर्मियों का फूटा गुस्सा जमकर की नारेबाजी

सफाई कर्मी सुभाष ने बताया कि शाखा के बैंक कर्मचारी जब भी बैंक जाओ तो परेशान करते हैं। पैसे की जमा और निकासी के दौरान भी परेशान करते हैं और कम धनराशि निकालने या जमा करने के लिए जनसेवा केन्द्रों पर भेज देते हैं।वहीं जब इस संबंध में भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर विवेक सक्सेना से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पत्रकारों से बात करने से ही मना कर दिया।

Trending News