Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: पिनाहट में दो मरीजो में मिले डेंगू के लक्षण स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

जनवाद टाइम्स 5 September 2021
Agra News: पिनाहट में दो मरीजो में मिले डेंगू के लक्षण स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

पिनाहट: पिनाहट क्षेत्र में इन दिनों जुकाम खाँसी बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।ग्रामीण दवा लेने व जाँच कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आ रहे हैं।शनिवार को बुखार आने पर जांच कराने पहुंची दो किशोरियों में डेंगू के लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने डेंगू के लक्षण दिखने पर दोनों मरीजों को आगरा रेफर कर दिया जिनका आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के गांव हुसैन पुरा निवासी 10 वर्षीय खुशबू और पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के गांव जनवेद पुरा निवासी 12 वर्षीय सुनैना शाम करीब 6 बजे बुखार आने पर दवा लेने के लिऐ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पहुंची और ब्लड की जांच कराई तो जांच रिपोर्ट में दोनों किशोरियों में डेंगू के लक्षण पाए गये। दोनों किशोरियों में डेंगू के लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों किशोरियों को प्लेटलेट्स कम होने के चलते हालत बिगड़ने पर आगरा एसएन मेडिकल रेफर कर दिया।
वहीं इस मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट के अधीक्षक डॉ विजय कुमार का कहना है कि पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के दो अलग अलग गांव की किशोरियों में कुछ प्लेट्लेट्स कम थी
जिसके चलते दोनों किशोरियों को आगरा एसएन रेफर कर दिया है

 

Agra News: पिनाहट में दो मरीजो में मिले डेंगू के लक्षण स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर धूल फांक रही सीवीसी की मशीन मरीज बाहर करा रहे ब्लड की जांच

 

पिनाहट शनिवार को पिनाहट कस्बा निवासी मान सिंह अपनी पत्नी हेमा देवी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पहुंचे।बुखार और चक्कर आने पर सी एच सी के डॉक्टर को दिखाया तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने सीवीसी की जांच लिख दी जब मान सिंह अपनी पत्नी हेमा देवी को लेकर सीबीसी जांच के लिए लैब पहुंचा तो आरोप है कि लैब टेक्नीशियन ने यह कहते हुए वापस कर दिया कि मशीन के पार्ट्स खराब हैं।मजबूरन मान सिंह को अपनी पत्नी हेमा देवी की ब्लड जांच बाहर प्राइवेट लैब पर करानी पड़ी। पीड़ित का आरोप है कि कमीशन खोरी की चलते डॉक्टर प्राइवेट लैब में जांच लिख देते हैं ।

 

Agra News: पिनाहट में दो मरीजो में मिले डेंगू के लक्षण स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंपसूत्रों की माने तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डेंगू ,मलेरिया जैसी घातक बीमारियों की जांच के लिए एक सीबीसी मशीन आई हुई है। बताया जा रहा है कि वह सीबीसी मशीन कमरों में धूल फांक रही है। अभी तक वह मशीन चालू नहीं कराई गई है जिसके चलते स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है।मरीजो को बाहर ही मुँह मांगे दामों में जांच करानी पड़ रही है। वहीं इस मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट के अधीक्षक डॉ विजय कुमार का कहना है कि मशीन चालू है उसका केमिकल खत्म हो गया है ।

Post navigation

Previous: Sambhal News: थाना हयातनगर पुलिस ने 03 गौतस्करों को अवैध शस्त्रों व वध करने के उपकरणों तथा स्विफ्ट कार के साथ किया गिरफ्तार
Next: आगरा न्यूज: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक व्यापारियों के मुद्दो पर हुई चर्चा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.