Agra News: अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी स्विफ्ट डिजायर,चालक हुआ घायल

WhatsApp Image 2021-07-05 at 5.09.43 PM
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा

बाह/आगरा: थाना बाह क्षेत्र के बटेश्वर में बाह शिकोहाबाद मार्ग पर भारती बाबा आश्रम के पास के पास सिरसागंज की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्विफ़्ट कार मई गांव पर अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरी। जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई व कार स्वामी गम्भीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 1:30 कन्हैया लाल पुत्र दिवारी लाल निवासी सिरसागंज अपनी स्विफ़्ट डिजायर कार संख्या UP83 AM 3807 से किसी कार्य से बटेश्वर आया था। बटेश्वर से अपने घर सिरसागंज लौट रहा था।बाह शिकोहाबाद मार्ग पर भारती बाबा आश्रम के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरी जिसमे वह भी बुरी तरह घायल हो गया और कार भी चकना चूर हो गयी। सूचना पर इलाका पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

 

WhatsApp Image 2021 07 05 at 5.09.43 PM
एसआई मोहम्मद आबिद, सोनू सिंह,बॉबी पटेल, दीपक पाल व ड्राइवर विमल सिंह ने ग्रामीणों एवं मौके पर मौजूद पीडब्लूडी के कर्मचारियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को गाड़ी से बाहर निकाला।साथ ही घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन घायल को तत्काल अपने साथ सिरसागंज ले गए। जहाँ घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां घायल का उपचार जारी था।

Trending News