Agra News: धन्ना मौत मामले में शनिवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचेगा सपा का

IMG_20210409_161129
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: जैतपुर में शराब प्रकरण में जेल भेजे गए धन्ना की अस्पताल में हुई मौत के बाद गुरुवार को जैतपुर में निषाद समाज के लोगों के साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाह आगरा स्टेट हाइवे पर जैतपुर चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था और मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की माँग के साथ परिवार को सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने की माँग की थी।

IMG 20210409 155844

प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के बाह विधानसभा प्रभारी सुधीर दुबे की फतेहाबाद के बीजेपी के विधायक जितेंद्र वर्मा से भी तीखी नोंकझोंक हो गयी थी।प्रदर्शन के करीब 6 घंटे बाद जाम खुल सका था।धन्ना प्रकरण पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संज्ञान लिया है और शनिवार को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल जैतपुर पहुंचेगा जो कि घटना के बारे में परिवार से जानकारी लेगा और उसके बाद अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय में प्रस्तुत करेगा।

IMG 20210409 161129

ऐसे निर्देश समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्र जारी कर प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों, निजी सचिव राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा व राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव को अवगत कराया है।पीड़ित परिवार से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में डॉ राजपाल कश्यप, डॉ दिलीप यादव,ओम प्रकाश वर्मा,रामगोपाल बघेल,हंशकली उर्फ अंशु रानी निषाद,नंद किशोर कश्यप और श्रीकृष्ण वर्मा शामिल हैं।

You may have missed