Agra News: बाह में तीसरे दिन की जाँच में स्वास्थ्य कर्मियों सहित सोलह मिले कोरोना पॉजिटिव

IMG_20210421_160831
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: शहरों में लॉक डाउन की बढ़ती संभावनाओं के बीच प्रवासियों ने अपने गाँव और शहर लौटना शरू कर दिया है।प्रवासियों के गाँवों में आवागमन के बीच कोरोना वायरस भी देहात में प्रवेश कर रहा है। आगरा में संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद बाह में भी कोरोना का ग्राफ बढ़ना शरू हो गया है।

IMG 20210421 160831 scaled

बुधवार को बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर की गयी 42 लोगों की जाँच में सोलह लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।पॉजिटिव मिले लोगों मे बाह सी. एच. सी. के डॉक्टर व ए.एन. एम.सहित सोलह लोग पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को घर पर ही क्वारंटाइन कर दिया गया है।पिछले तीन दिन के अंदर बाह में कुल 37 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सी एच सी पर लगातार कोरोना की जाँच की जा रही है जिसमें बुधवार को की गई बयालीस लोगों की जाँच में सोलह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

IMG 20210420 WA0024 1

जिसमें छह बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी,दो मुहल्ला सुनरट्टी बाह,तीन अशोक नगर बिजौली,दो गली गोपाल जी बाह,एक मऊ जैतपुर, एक पार्वती पुरा, एक रैंका हैं।सभी पॉजिटिव मिले लोगों को उनके घर पर ही क्वारंटाइन कर दिया गया है साथ ही उनकी केस स्टडी तैयार की जा रही है।बाह सी एच सी को सेनेटाइज कराने के बाद अगले आदेश तक ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गयी हैं केवल इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी।

You may have missed