Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: छः वर्षीय बालक की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से हुई मौत

जनवाद टाइम्स 28 July 2021
Agra News: छः वर्षीय बालक की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से हुई मौत
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: थाना क्षेत्र के बरका पुरा गांव में एक 6 वर्षीय बालक खेलते समय पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गया।पानी मे काफी देर तक डूबे रहने से बालक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वंशु पुत्र गजेंद्र उम्र करीब 6 वर्ष निवासी बरकापुरा फरेरा थाना बाह दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। खेलते खेलते वह पास में ही खुदे हुए गहरे गड्ढे में गिर पड़ा जिसमें ऊपर तक पानी भरा हुआ था। गढ्ढे में गिर कर वह पानी में काफी देर तक डूबा रहा। बालक के काफी देर तक घर नहीं पहुँचने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने बालक को आसपास काफी खोजा लेकिन वह कहीं नहीं मिला तब उन्होंने पानी के गड्ढे में उसे ढूंढा इसमें पहले तो वह दिखाई नहीं पड़ा जब गड्ढे में घुसकर देखा तो बालक उसमें डूबा हुआ था। परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद बालक को गड्ढे से बेहोशी की हालत में निकाला। और उसे लेकर बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर दौड़े।

 

Agra News: छः वर्षीय बालक की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से हुई मौतस्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने बालक को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वही बालक के परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोसी सुनील पुत्र रामसनेही का मकान बन रहा है जिसने घर में मिट्टी का भराव कराने के लिए बगल में गहरे गड्ढे खुदवाए थे । मिट्टी उठवाने के बाद गड्ढों को समतल नहीं कराया। बारिश के चलते उन गड्ढों में पानी भर गया और खेलते समय बालक उस गड्ढे में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post navigation

Previous: Agra News : 3 महीने से लंबित वेतन की मांग को लेकर आगरा छावनी परिषद के ठेका कर्मचारी 3 दिन से काम बंद हड़ताल पर
Next: Agra News: दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.