Agra News: रक्तदान करने के लिए स्कूली छात्र छात्राओं ने कस्बे में निकाली जागरुकता रैली

Agra News: रक्तदान करने के लिए स्कूली छात्र छात्राओं ने कस्बे में निकाली जागरुकता रैली
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
आगरा: हर वर्ष की भांति सोमवार 5 अप्रैल को पिनाहट कस्बे में महाराज गुहराज निषाद की शोभा यात्रा कस्बे में बैंड, बाजे के साथ धूमधाम से निकाली जाएगी। शोभायात्रा के उपलक्ष में एक रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा।

IMG 20210404 WA0043

रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए रविवार को स्कूली छात्र -छात्राओं ने पिनाहट कस्बे में अंबेडकर चौराहे से लेकर माता चामुण्डा देवी मंदिर तक लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। रैली के माध्यम से रक्तदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। रैली में कोविड-19 का पालन करते हुए जागरूक रैली निकाली गई। निषाद, लोधी, कश्यप युवा संगठन के तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा ने बताया कि कई वर्षों से पिनाहट में निकाली जा रही महाराज गुहराज निषाद की शोभायात्रा सोमवार को गत वर्षों की भांति बैंड बाजे के साथ धूमधाम से निकाली जाएगी।

Agra News: रक्तदान करने के लिए स्कूली छात्र छात्राओं ने कस्बे में निकाली जागरुकता रैली

शोभा यात्रा सुबह करीब 10 बजे नंदगवाॅ तिराहे से शुरू होकर पिनाहट कस्बे बाजार होती हुई चंबल रोड पर स्थित तपसी बाबा आश्रम शक्ति बाबा आश्रम के पास बने महाराज गुहराज निषाद मंदिर पर शोभा यात्रा का समापन किया जाएगा। समापन के बाद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पोसीराम वर्मा, दशरथ सिंह वर्मा, विष्णु प्रताप वर्मा, पवन कुमार, अनिल, पूजा, खुशबू, नंदिनी, काजल, निशा, अन्नू सोनाक्षी, कामता प्रसाद, आदि ने रैली निकालकर लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक किया।

You may have missed