Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: बाह में महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का क्षेत्रीय विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन

जनवाद टाइम्स 8 March 2021
Agra News: बाह में महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का क्षेत्रीय विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा आगरा: कस्बा बाह में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक पक्षालिका सिंह द्वारा महिला पुलिस चौकी का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।रिपोर्टिंग चौकी पर महिलाएं अपने ऊपर होने वाले अत्याचारों की शिकायत दर्ज करा सकेंगी जहाँ उनकी शिकायत का समाधान महिला उपनिरीक्षक रितु यादव करेंगी अभी तक महिलाओं को अपने ऊपर होने वाले अत्याचारों के लिए दूर मुख्यालय जाना पड़ता था लेकिन अब उन्हें बाह में ही अपनी शिकायत दर्ज कराने की सहूलियत रहेगी।

Agra News: बाह में महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का क्षेत्रीय विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन

क्षेत्रीय विधायक ने महिला चौकी के उद्घाटन पर कहा कि यह प्रदेश सरकार की योजना का ही एक हिस्सा है।सरकार के प्रत्येक जिला में एक महिला थाना खोलने के आदेश के बाद प्रत्येक जिले में चार महिला रिपोर्टिंग चौकी खोलने के निर्देश दिए गए।

Agra News: Regional MLA inaugurates Women's Reporting Police Post in Bah

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर ही आज बाह में महिला पुलिस चौकी का शुभारंभ किया गया है जिसमें महिलाओं से संबंधित विवाद जैसे घरेलू हिंसा,दहेज की माँग, छेड़छाड़, बलात्कार आदि का निपटारा किया जाएगा।मामले का निपटारा महिला उपनिरीक्षक और उनकी टीम करेगी।विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति कटिबद्ध है और निरंतर महिलाओं को पुरुषों के बराबर लाए जाने के प्रयास कर रही हैं। इसी क्रम में आज बाह में भी महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का शुभारंभ किया गया है। महिलाओं के लिए महिला चौकी की स्थापना महिला सशक्तीकरण के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

महिला चौकी के शुभारंभ पर आए एस पी पूर्वी अशोक बैंकट ने मीडिया को दिए वक्तव्य में बताया कि बाह में आज से महिलाओं के लिए महिला पुलिस चौकी शरू की गई है जहाँ महिलाओं से संबंधित विवाद जैसे घरेलू हिंसा,मारपीट,छेड़छाड़, दहेज के लिए उत्पीड़न आदि की शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। साथ ही महिलाओं की शिकायत का समाधान भी महिला उपनिरीक्षक और उनकी 6 सदस्यीय टीम द्वारा किया जाएगा और आने वाले निकट भविष्य में यहाँ महिलाओं की काउंसलिंग भी की जाएगी।

महिलाओं से संबंधित मामलों में बाह थाना से कोई संबंध नही होगा।महिला चौकी पूर्ण रूप से स्वतंत्र रूप से कार्य करेगी।महिला चौकी के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक पक्षालिका सिंह,एस पी अशोक बैंकट,CO बाह, फतेहाबाद,सहित बाह सर्किल के समस्त थानों के पुलिस कर्मी,चैयरमैन बाह सुनील बाबू,अशोक वर्मा पूर्व ब्लॉक प्रमुख,प्रदीप भदौरिया, राजीव राठौड़, हिम्मत सिंह चौहान,अलकेन्द्र जादौन,संतोष गहलौत, चन्दू भदौरिया, अर्जुनसिंह भदौरिया, सुशील भदौरिया, पुलकित भदौरिया आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Agra News: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने चाकू से गोदकर की मां बेटी की हत्या,क्षेत्र में फैली दहशत
Next: Azamgarh News: अतरौलिया क्षेत्र के लोहरा टोल टैक्स पर गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा का हुआ जोरदार स्वागत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.