Agra News: बारिश ने ढाया कहर, भर भराकर गिरा किसान का मकान,बड़ा हादसा टला

IMG_20210829_134123
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: बाह ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत वैरी गांव में मूसलाधार बारिश और कड़कड़ाती बिजली से एक किसान का मकान भरभरा कर गिर पड़ा जिससे किसान को लाखों रुपए का नुकसान हो गया। मकान में रखा घरेलू सामान टीवी, पंखा, फ्रिज,चारपाई आदि क्षतिग्रस्त हो गए।वही किसी जनहानि के न होने से राहत की बात रही।

IMG 20210829 134123

प्राप्त जानकारी के अनुसार वैरी निवासी किसान अशोक व रामप्रकाश पुत्रगण स्वर्गीय गुमान सिंह व उनका भतीजा अनिल पुत्र सत्यप्रकाश गांव में बने पुश्तैनी मकान में रहते हैं। रविवार सुबह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश और कड़कड़ाती बिजली से उनका दो मंजिला मकान अचानक से भरभरा कर गिर गया।

IMG 20210829 134009

बारिश के समय सभी लोग नीचे वाली मंजिल में खाना पीना खा रहे थे उसी समय यह हादसा हो गया जिससे गनीमत यह रही कि उस समय दूसरी मंजिल पर कोई भी नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

Agra News: बारिश ने ढाया कहर, भर भराकर गिरा किसान का मकान,बड़ा हादसा टला

वही मकान के धराशाई होने से किसान को लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान अशोक व रामप्रकाश के अनुसार वे किसान हैं और खेती बाड़ी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।मकान के क्षतिग्रस्त हो जाने से उन्हें लाखो रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।वे प्रशासन से मुआवजा दिए जाने की मांग करते हैं।

Trending News