Agra News : जैतपुर में गर्भवती महिला मिली कोरोना संक्रमित

IMG-20200607-WA0030
Share News

संवाददाता सुशील चंद्र । जैतपुर में गर्भवती महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर गांव को सील कर दिया गया है। बाह के जैतपुर क्षेत्र में प्यारमपुरा गांव में आज एक गर्भवती महिला महिला के कोरोना संक्रमित पाए जाने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।प्यारमपुरा निवासी विनीता देवी पत्नी प्रेम बाबू गर्भवती हैं महिला 5 जून को जैतपुर की सीएचसी पर अपनी जांच कराने के लिए आई थी जहां महिला में कोरोना के लक्षण दिखने पर जैतपुर स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ विनय कुमार के द्वारा सैफई के लिए रेफर कर दिया गया था जहाँ महिला की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी।

IMG 20200607 WA0030

महिला के कोरोना से पीड़ित होने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के द्वारा गावँ को सील कर दिया गया और महिला के संपर्क में रहे लोगों के बारे में भी जानकारी एकत्रित की। महिला के कोरोना पीड़ित होने की सूचना से समूचे क्षेत्र में हड़कंप मच गया ।

IMG 20200607 WA0028

अधीक्षक विनय कुमार के अनुसार महिला लगभग 15 दिन पहले सैफई पीजीआई से इलाज करा कर लौटी थी उस समय उसमें कोना वायरस के लक्षण नहीं मिले थे बाद में महिला में संक्रमण कैसे हुआ इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Trending News