Agra News: बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आये प्रसपा कार्यकर्ता

Agra News: बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आये प्रसपा कार्यकर्ता
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश के चलते उत्तर प्रदेश में चंबल नदी का जल स्तर बढ़ने के चलते बाढ़ आ गयी थी जिसमें बाह क्षेत्र के करीब चालीस गावँ चपेट में आ गए थे। जिसके चलते क्षेत्र में फसले नष्ट हो गयीं और ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ ।ग्रामीणों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। लोगों ने अपने घरों से निकलकर बीहड़ के टीलों पर शरण ली।

Agra News: बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आये प्रसपा कार्यकर्ता

शासन प्रशासन व समाज सेवियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दौरा कर बाढ़ पीड़ितों की मदद की लेकिन उन्हीं समाजसेवियों में एक नाम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के बाह विधानसभा प्रभारी मुकेश बरुआ का है जिन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खुद की परवाह न करते हुए चंबल नदी के कीचड़ भरे पानी और दलदल में जाकर बाढ़ पीड़ित लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को देखकर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की।

SAVE 20210812 185206

बाह ब्लॉक के गांव गोहरा, रानीपुरा, भटपुरा तथा गुढ़ा में चंबल नदी का जलस्तर घट जाने के कारण चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़ जमा है ऐसे में मुख्य मार्ग से गांव तक पहुंचना बहुत ही मुश्किल साबित हो रहा है।विषम परिस्थिति के बावजूद भी समाजसेवी गांव में ट्रैक्टर की मदद से व कीचड़ भरे पानी कूदकर बाढ़ पीड़ित लोगों को हर संभव मदद कर रहे हैं।पार्टी के विधानसभा प्रभारी मुकेश बरुआ ने बताया कि क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से बहुत नुकसान हुआ है।

Agra News: बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आये प्रसपा कार्यकर्ता

लोगों की समस्याओं को देखकर मैने लोगों की मदद करने की ठानी है। इस दौरान उनके साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष धारा सिंह यादव, अनिल यादव, आलोक यादव, थान सिंह यादव प्रधान, रवि पंडित, अंशु पंडित, सोनू सेतिया, विमल यादव, हरिओम चौधरी, आकाश अरेला ,अनिकेत शर्मा, अंकित दीक्षित, राहुल यादव, विनीत यादव ,राघवेंद्र यादव ,कुली भैया, पवन राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।

Trending News