Agra News: मतदान केंद्र की छत से नीचे खाई में गिरा मतदान कर्मी गंभीर रूप से हुआ घायल

IMG-20210414-WA0083
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान कराने आये पोलिंग पार्टी का एक कर्मचारी छत पर कुर्सी टूटने से 20 फ़ीट नीचे खाई में जा गिरा।जहाँ वह लगभग आधे घंटे तक पड़ा रहा जब साथ आये अन्य कर्मचारियों ने उसे काफी देर तक न दिखने तक खोजा तो वह विद्यालय के पीछे खाई में पड़ा दिख गया।

IMG 20210414 WA0084

आनन फानन में अन्य कर्मचारियों ने घायल कर्मचारी की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी कर्मचारी के छत से गिरकर घायल होने की सूचना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया।तत्काल ही घायल को इलाज के लिए बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहाँ से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

IMG 20210414 WA0082

प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश कुमार उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी आगरा थाना खेड़ा राठौर के गुढ़ा गावँ के बूथ संख्या 213 पर पोलिंग पार्टी के साथ मतदान कराने आया है।देर रात वह विद्यालय की छत पर कुर्सी पर बैठकर आराम कर रहा था कि अचानक कुर्सी के टूटने से वह विद्यालय की छत से करीब 20 फ़ीट गहरी खाई में जा गिरा।

IMG 20210414 WA0083

गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे वह लगभग आधे घंटे तक खाई में ही पड़ा रहा।काफी देर तक उसके न दिखने पर अन्य कर्मचारियों ने उसे खोजने का प्रयास किया तब वह कर्मचारियों को विद्यालय के पीछे खाई में पड़ा दिख गया।आनन फानन में कर्मचारियों ने फोन कर प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी और घायल कर्मचारी को इलाज के लिए बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहाँ से गंभीर हालत में उसे डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया जहाँ उसका इलाज जारी बताया गया है।

You may have missed