Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: बाढ़ में घिरे मंदिर के संत को पुलिसकर्मियों ने निकाला सुरक्षित

जनवाद टाइम्स 8 August 2021
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: थाना बासौनी क्षेत्र के अंतर्गत गांव पुरा बासौनी में बाढ़ मंदिर चारो ओर से घिर गया। संत को पुलिसकर्मियों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला। ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों के कार्य की सराहना की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश और राजस्थान में बारिश के चलते चंबल नदी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। उफान आने से तटवर्ती इलाकों के गांव बाढ़ की चपेट में आने से प्रभावित हुए हैं जिसके कारण तटीय गांवों में भारी परेशानी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। वही शुक्रवार को बासौनी थाना क्षेत्र के गांव पुरा बासौनी में एक मंदिर बाढ़ के पानी से चारों तरफ से गिर गया। जिस पर निवास करने वाले साधु पुजारी रामशरण गिरी चारों तरफ से पानी से घिर गए कहीं निकलने का रास्ता नहीं होने के कारण खाने पीने के लिए भी परेशान हो गए।

 

Agra News: बाढ़ में घिरे मंदिर के संत को पुलिसकर्मियों ने निकाला सुरक्षितग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष दीपक चंद्र दीक्षित थाने पर तैनात नियुक्त तैराक वॉलिंटियर पुलिसकर्मी कॉन्स्टेबल जितेंद्र कुशवाहा, गोपाल और रनवीर सिंह के साथ गावँ में पहुँचे।जहां जिंतेंद्र कुशवाहा,गोपाल और रनवीर ने पानी में तैराकी करते हुए मंदिर तक पहुंचे और ट्यूब की मदद से साधु को बैठाकर रेस्क्यू कर ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाढ़ के पानी से बाहर निकाला।पुलिस कर्मियों द्वारा साधु को सुरक्षित निकालने का रेस्क्यू करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिस पर पुलिस कर्मियों के कार्य की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की है।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar News: ग्राम सभा सहाबुद्दीनपुर मे आवास विहीन पीड़िता जिले के आलाधिकारी के आदेश लेकर दर दर भटक रही पीड़िता
Next: Agra News: पूर्व विधायक व समाजवादी पार्टी नेता ने बाढ पीडितो में वितरित की खाद्य सामग्री

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.