Agra News: बाह मे गैर जरूरी दुकानें खोल रहे दुकानदारों की दुकान पर पुलिस ने कार्यवाही कर नोटिस किये चस्पा

IMG_20210512_105259
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: जिला में कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा गाइड लाइन जारी की गयी साथ ही लोगों से गाइड लाइन के पालन करने की भी अपील की गई थी लेकिन कस्बा बाह में दुकानदारों द्वारा जिलाधिकारी और सरकार के आदेशों की खुलेआम धज्जियाँ उडायी जा रही थीं।

IMG 20210512 195802

पिंकल गारमेंट्स पर नोटिस चस्पा करते पुलिसकर्मी

मंगलवार को कस्बा के सदर बाजार में व्यापारियों ने जरूरी वस्तुओं की दुकान की आड़ में वर्तन,कपड़े,जनरल स्टोर,रेडीमेड गारमेंट्स,बिल्डिंग मैटेरियल, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स,कॉस्मेटिक, ज्वैलरी आदि की दुकानें खोलकर जमकर बिक्री की जिससे कस्बा के बाजार में मेले जैसी भीड़ देखने को मिली।

IMG 20210512 105405 scaled

बाजार में निरीक्षण करने पहुँचे उप निरीक्षक आशुतोष सिंह,उप निरीक्षक विपिन कुमार को देखते ही दुकानों के शटर बंद कर के दुकानदार भाग खड़े हुए थे। जे पी टेलर,आयरा कलेक्शन, पिंकल गारमेंट्स की दुकानों में अंदर ग्राहक बैठाकर बाहर से शटर बन्द कर बिक्री की जा रही थी।जिस पर पुलिस ने दुकानों के शटर खुलवाकर ग्राहकों को बाहर निकलवाया था और दुकानदारों को चेतावनी भी दी थी।

IMG 20210512 105259 scaled

बुधवार को पुलिस द्वारा कस्बा के जे पी टेलर,पिंकल गारमेंट्स और आयरा कलेक्शन पर लॉक डाउन के उल्लंघन पर महामारी एक्ट में कार्यवाही कर दुकानों पर नोटिस चस्पा कर दिए गए।

Trending News