Agra News: लॉक डाउन कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों से पुलिस ने बसूला जुर्माना

IMG-20210511-WA0061
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: लाख प्रयास के बाद भी लोग कर्फ्यू का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं और बेबजह घरों से निकल रहे हैं।बेबजह बाहर घूमने वालों से पुलिस सख्ती से निपट रही है।

IMG 20210512 WA0041

ऐसे लोगों के न सिर्फ चालान किये जा रहे हैं अपितु इनसे जुर्माना भी बसूला जा रहा है।बुधवार को कस्बा के विभिन्न चौराहों पर पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 25 लोगों को बेबजह घर से निकलने पर कोविड चालान करते हुए पाँच हजार तीन सौ रुपए जुर्माना बसूला साथ ही 14 लोगों के ई चालान भी किए गए।

IMG 20210511 WA0061

कर्फ्यू के पहले दिन से ही बाह पुलिस लोगों से बेबजह घरों से बाहर न निकलने की अपील करती आ रही है लेकिन लोग अपील का पालन करते हुए नजर नहीं आ रहे हैं।

Trending News