Agra News: घरेलू विवाद में हुई मारपीट पुलिस ने चार पर की शांति भंग की कार्रवाई

Agra News: घरेलू विवाद में हुई मारपीट पुलिस ने चार पर की शांति भंग की कार्रवाई
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

जैतपुर: थाना जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव क्यारी में घरेलू विवाद में दो पक्षों में झगड़ा और मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार राम खिलाड़ी पुत्र दर्शन सिंह निवासी क्यारी के घर घरेलू विवाद को लेकर विवाद हो गया जिसमें परिवार के लोग दो गुटों में बट गए।

 

IMG 20210902 WA0060गाली गलौज के साथ झगड़े और मारपीट हो गई। झगड़े और मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से रोहन सिंह पुत्र राम रईस निवासी हरैना थाना बरनाहल मैनपुरी, अंजू पत्नी बलवीर निवासी बहरी थाना बागवाला जिला एटा, रामखिलाड़ी पुत्र दर्शन सिंह, शिल्पा पुत्री राम खिलाड़ी, निवासी क्यारी जैतपुर को गिरफ्तार कर थाने लेकर पहुंची।

 

Agra News: घरेलू विवाद में हुई मारपीट पुलिस ने चार पर की शांति भंग की कार्रवाई पुलिस ने भविष्य में झगड़ा न करने की चेतावनी देते हुए सभी पकड़े हुए चारों लोगों का शांति भंग में चालान कर कार्रवाई की है।

Trending News