Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: युवक की हत्या के आरोपी महिला सहित चार हत्यारोपी को पुलिस ने भेजा जेल वारदात में प्रयुक्त पिस्टल बरामद

जनवाद टाइम्स 21 July 2021
Agra News: युवक की हत्या के आरोपी महिला सहित चार हत्यारोपी को पुलिस ने भेजा जेल वारदात में प्रयुक्त पिस्टल बरामद
Share News
       

बाह: दो दिन पूर्व चित्राहाट थाना क्षेत्र के पारना मोड़ के पास जमीनी विवाद में हुई जैतपुर के राहुल करैया की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी बच्चू सिंह, उनकी पत्नी श्रीमती देवी, बेटों प्रताप सिंह,शरद सिंह को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त पिस्टल को बरामद कर लिया है। विदित हो कि रविवार की सुबह चित्राहाट के पारना मोड के पास जमीन के विवाद में जैतपुर के राहुल करैया की गोली मारकर हत्या कर ‌दी गई थी।

IMG 20210721 WA0001

मृतक के चाचा ओमप्रकाश करैया ने चित्राहाट थाना क्षेत्र के लालपुरा गांव निवासी बच्चू ‌सिंह, उनके बेटों प्रताप सिंह, शरद सिंह और पत्नी व एक अज्ञात समेत 5 लोगों को हत्या में नामजद कराया था। ओमप्रकाश करैया ने बताया कि उनके भतीजे राहुल करैया ने पारना मोड पर रामप्रकाश जाटव के साथ जमीन खरीदी थी। जमीन पर लालपुरा के बच्चू सिंह, उनके बेटे प्रताप सिंह, शरद सिंह और पत्नी से विवाद चल रहा था। शिकायत पर एस डी एम ने राजस्व टीम भेजकर जमीन की पैमाइश कराई थी। आरोप है कि पैमाइश में दूसरे पक्ष का हक शून्य माना गया था। जिसकी बौखलाहट में दूसरे पक्ष ने देख लेने की धमकी दी थी और रविवार को प्यारमपुरा के संजय, धर्मशाला के अवधेश यादव और उनकी मौजूदगी में हमला बोला गया।

IMG 20210721 WA0001 1

पुलिस हिरासत में हत्या के आरोपी

हत्या की वारदात के बाद कार से भागे बच्चू सिंह और बेटों प्रताप सिंह ,शरद सिंह को एक्स यू वी गाड़ी सहित पुलिस ने घेराबंदी कर बाह में पकड लिया था। वहीं चित्राहाट पुलिस ने वारदात में नामजद बच्चू सिंह की पत्नी श्रीमती देवी को भी गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त पिस्टल को भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मंगलवार को सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar News: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण का कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत 
Next: Agra News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर युवक सहित तीन घायल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.