संवाददाता सुशील चंद्रा
जैतपुर: थाना जैतपुर क्षेत्र के नहटौली गावँ के समीप सोमवार दोपहर को थाना पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान दो अवैध बालू से भरे ट्रकों को पकड़ लिया गया जब इनके चालक क्लीनर से खनन से संबंधित कागज माँगे गए तो ये कागज नहीं दिखा सके जिस पर थानाध्यक्ष जैतपुर योगेंद्र पाल सिंह के द्वारा अवैध खनन करने के मामले में कार्यवाही करते हुए जुर्माना लगाते हुए ट्रकों को सीज कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर थानाध्यक्ष जैतपुर पुलिस टीम के साथ नहटौली पर चैकिंग कर रहे थे तभी इटावा की ओर से आ रहे दो ट्रकों को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के लिए रोका गया ट्रक ओवर लोडेड बालू से भरे हुए थे।पुलिस द्वारा इनके चालक और क्लीनर से खनन से संबंधित कागज माँगे गए तो ये लोग कागज नहीं दिखा सके इस पर पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों ट्रकों UP80 DT8810 व UP83 BT3208 को धारा 207 एम वी एक्ट में सीज कर ई चालान एप से एक लाख रुपए का जुर्माना किया गया

साथ ही दोनों गाड़ियों के चालक और क्लीनर बबलू कुमार पुत्र बहादुर सिंह निवासी महरौली घाट थाना बलदेव जनपद मथुरा,विनोद कुमार पुत्र रामसहाय व नरेश पुत्र गीतम सिंह दोनों निवासी हीरापुरा थाना निबोहरा जनपद आगरा,प्यारेलाल पुत्र रामभरोसे निवासी रायपुर थाना एत्मादपुर जनपद आगरा को धारा 151/107/117 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।अवैध खनन के बारे में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष जैतपुर योगेंद्र पल सिंह ने बताया कि ओवर लोडेड ट्रकों को पकड़कर जुर्माना लगाने के साथ साथ चालक और क्लीनर पर कार्यवाही करते हुए अवैध खनन की रिपोर्ट तैयार कर परिवहन विभाग व खनन विभाग को भेज दी गयी है।