Agra News: पुलिस ने चैकिंग के दौरान पकड़ी अवैध शराब

IMG-20210406-WA0016
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
पिनाहट: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट शरू होते ही प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब परोसे जाने का खेल शरू कर दिया गया है।पंचायत चुनावों में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशी नए नए हथकंडे अपनाते हुए नजर आ रहे हैं।ऐसा ही वाकया मंसुखपुरा थाना क्षेत्र में बीती रात प्रकाश में आया है जहाँ पंचायत चुनाव में खपाने को लायी जा रही राजस्थान मार्का की अवैध अंग्रेजी शराब की 34 पेटियाँ पुलिस ने चैकिंग के दौरान पकड़ ली।

IMG 20210406 WA0016

बता दें कि थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के पापरीनागर गावँ के पास बीती रात पुलिस ने स्विफ्ट कार में तस्करी कर लायी जा रही अवैध शराब को स्विफ्ट कार संख्या UP16 CT 0630 सहित पकड़ लिया।पुलिस ने पकड़ी गई स्विफ्ट कार एवं युवक को हिरासत में लेकर दो नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया।

IMG 20210406 WA0016 1

पकड़े गए अभियुक्त में सुनील कुमार उर्फ गौरव उम्र करीब 32 वर्ष निवासी पुरा कनेरा है जबकि दूसरा आरोपी हनी राजपूत पुत्र गोपाली निवासी कल्यानपुर पिनाहट व दो अज्ञात हैं।शराब पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी कैलाश बाबू,उपनिरीक्षक राम विलास, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, कांस्टेबल दीपक सिंह तौमर, अवनीश कुमार व अतुल कुमार शामिल रहे।

You may have missed