Agra News: बाह में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, बेबजह घूम रहे लोगों को लौटाया वापस

IMG_20210418_113046
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने और इसकी चैन को तोड़ने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा 35 घण्टे का लॉक डाउन लगाया गया है लेकिन इसमें अति आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों और संस्थाओं को छूट दी गयी है।लॉक डाउन का पालन कराने के लिए थाना बाह पुलिस पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है।

IMG 20210418 113046

रविवार सुबह थाना प्रभारी विनोद पवार के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा कस्बा में फ्लैग मार्च निकाला गया साथ ही लोगों से कोविड गाइड लाइन का पालन करने की अपील भी की।इस दौरान बेबजह घूम रहे लोगों को वापस लौटाया गया साथ ही उनको चेतावनी भी दी कि दोबारा बेबजह घूमते पाए जाने पर कोविड गाइड लाइन के तहत जुर्माना वसूला जाएगा।

IMG 20210418 WA0018

कस्बा में फ्लैग मार्च के दौरान घरों के बाहर गुट लगाकर बैठे लोगों को घर के अंदर रहने और भीड़ एकत्रित न करने की चेतावनी दी।लॉक डाउन के दौरान कस्बा का बाजार पूरी तरह बंद रहा केवल जरूरी सेवा से जुडी इक्का दुक्का दुकानें ही खुलीं रहीं।

You may have missed