Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: हैल्लो गैंग पर पुलिस की कार्यवाही सरगना को किया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 19 August 2021
IMG_20210819_202249
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

पिनाहट: पिनाहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत गावँ अर्जुनपुरा की पुलिया के समीप पुलिस ने हैल्लो गैंग के सरगना को चेकिंग के दौरान धर दबोचा जबकि उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे।

IMG 20210819 202249

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस के उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशन पर थाना पिनाहट पुलिस द्वारा थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्ति वस्तु और वाहन को लेकर गांव अर्जुनपुरा के पास नहर की पुलिया पर चेकिंग की जा रही थी तभी मुखबिर द्वारा पुलिस फर्जी स्पा सेंटर, प्लेबॉय, नौकरी दिलाने के नाम पर क्षेत्र में ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैल्लो गैंग के सदस्यों के बारे में सूचना मिली कि धोखाधड़ी करने वाले लोग सरगना सहित अभी नहर की पुलिया पर कहीं जाने की फिराक में खड़े हुए हैं अगर पुलिस तत्काल संज्ञान ले तो इनको पकड़ा जा सकता है।

IMG 20210819 202309

पकड़ा गया हैल्लो गैंग का सरगना सुनील

थानाध्यक्ष ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही हैल्लो गैंग का सरगना और उसके साथियों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसके सरगना को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य 5 लोग भागने में सफल रहे।वही गिरफ्तार किए गए अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम सुनील पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम पडुआपुरा थाना पिनाहट जनपद आगरा बताया।

पकड़ा गया हैल्लो गैंग का सरगना सुनील

उसने बताया कि वह करीब डेढ़ वर्ष से मसाज पार्लर, लोकेंटो नौकरी,प्ले बॉय आदि के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ऐड देकर रजिस्ट्रेशन व सर्विस के नाम पर ठगई करता है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त से एक मोबाइल फोन व दो सिम कार्ड बरामद हुए हैं। वही फरार हुए अभियुक्तों में नीरज पुत्र अशोक कुमार, दिग्विजय पुत्र जसवंत सिंह, राम ब्रिज पुत्र दंगल सिंह तीनों निवासीगण पडुआपुरा थाना पिनाहट जनपद आगरा, दीपू व सपना निवासी गोसपुरा जनपद ग्वालियर मध्य प्रदेश है। पकड़े गए हैल्लो गैंग के सरगना का पुलिस में अपराधिक इतिहास रहा है। उस पर पहले से कई मुकदमे थाना पिनाहट में दर्ज हैं।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: चोरी की घटनाओ का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्त गिरफ्तार।
Next: मेरठ न्यूज: चोरी के मोबाइल सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.