Agra News: अवैध तमंचा सहित फोटो का आरोपी पुलिस ने भेजा जेल

IMG-20210603-WA0060
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा

पिनाहट: पिनाहट क्षेत्र में पिछले सप्ताह एक युवक का अवैध तमंचा कारतूस सहित फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया था। हरकत में आई पुलिस ने वायरल हुए फोटो की जाँच कर युवक का पता लगाकर उसे दबोच कर कार्रवाई की है। आपको बता दें थाना पिनाहट पुलिस ने गुरुवार सुबह भदरौली तिराहे से युवक को दबोच लिया।

IMG 20210603 WA0060

युवक से पुलिस ने एक देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किये।पकडे गये आरोपी ने अपना नाम लोकेश पुत्र महावीर निवासी उटसाना बताया।पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।

You may have missed