Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: भदावर विद्या मंदिर महाविद्यालय के संस्थापक बनबारी लाल तिवारी की जयंती पर किया गया काव्य गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 1 July 2021
IMG_20210701_191026
Share News
       

संवाददाता सुशील चन्द्रा
बाह: कस्बा के भदावर विद्यामंदिर पी०जी०कॉलेज में कॉलेज के संस्थापक, कवि,शिक्षाविद,लगभग ग्यारह भाषाओं के ज्ञाता,अक्षर पुरुष, बनवारी लाल तिवारी जी का 96 वां जन्म दिवस मनाया गया।इस अवसर पर कॉलेज परिसर में जाने माने कवियों द्वारा काव्य पाठ किया गया।

IMG 20210701 191026

 

कार्यक्रम का शुभारंभ भदावर विद्या मंदिर महाविद्यालय  के प्राचार्य डॉ सुकेश यादव ने संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।कार्यक्रम में आये कवियों ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।हालांकि कोरोना काल के चलते कार्यक्रम सादगी के साथ प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया गया।

IMG 20210701 191331

संचालन – विनोद साँवरिया ने किया। कार्यक्रम में कविगण- डा0 वीपी मिश्रा, देवनारायण शर्मा, शाहिद महक, राजन भदौरिया, गणेश शर्मा विद्यार्थी, शिवराज शान्ति, विनोद साँवरिया आदि ने अपनी कविताओं से शमां बांध दिया।

IMG 20210701 215740

कविताएं – नरायन भदौरिया नवल 

तेरे स्टेटसों को पढ के मेरे दिन गुजरते हैं|
अगर डीपी हटाले तू तो भारत बन्द लगता है|
से शमा बांध दिया।

नरायन हरी नमन

पति परमेश्वर कहा गया है,
यह कहकर उसको ठगा गया है|

अर्जुन का करुण कोप गणेश शंकर विद्यार्थी

शाहिद महक

सोचो फिर्क से हर दम राबता बनाता हूँ|
मुझ में कौन सोया है मैं किसे जगाता हूँ|

राजन भदौरिया

बागबाँ कैसी सियासत पे उतर आये हैं|
फूल आपस में बगावत पे उतर आये हैं|

शिवराम शान्ति

बना है तीन रंगों का, हमारे देश का झण्डा|
झुकाये झुक नहीं सकता, बडा मजबूत है डंडा|

विनोद साँवरिया:     

जीवन बना बबाल, किसी से क्या बोलें|
बहुत बुरा है हाल, किसी से क्या बोलें|
सभी सियासी चौकस, अपने मतलब में,
जनता है बेहाल, किसी से क्या बोलें|

कार्यक्रम में डॉ महेंद्र कुमार निगम,डॉ निर्भय सिंह,डॉ शम्स आलम, मदन गोपाल भदौरिया, राज बहादुर शर्मा जी, आशुतोष नेहरू, सत्यदेव पचौरी, शंकरदेव तिवारी, सतीश पचौरी, आशुतोष यादव, अभिलाष तिवारी, राहुल शर्मा, शालू तिवारी, सन्त शरन उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: धर्मेन्द्र यादव के काफिले में पुलिस ने साख बचाने को उठाई बेकसूर की गाड़ी
Next: Agra News: गुटबाजी के बीच समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.