Agra News: बारिश में भी कोरोना सुरक्षा कवच लगवाने पहुँचे लोग

Agra News: बारिश में भी कोरोना सुरक्षा कवच लगवाने पहुँचे लोग
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: कस्बा में दो दिनों से हो रही बरसात ने लोगों का जनजीवन प्रभावित किया है लेकिन बरसात में भी देहात के बाह और बटेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जमकर टीकाकरण हुआ।टीकाकरण कराने के लिए लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

 

Agra News: बारिश में भी कोरोना सुरक्षा कवच लगवाने पहुँचे लोगबुधवार को दो सौ पैंसठ लोगों ने टीकाकरण कराकर कोरोना सुरक्षा कवच पहना।टीकाकरण से पहले कोरोना परीक्षण किया गया।कोरोना परीक्षण में तिरासी लोगों का एन्टीजन परीक्षण किया गया जिनमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला।बाह के स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के एक सौ दस लोगों ने टीकाकरण कराया वहीं 45 वर्ष से ऊपर के इकतालीस लोगों का टीकाकरण हुआ।Agra News: बारिश में भी कोरोना सुरक्षा कवच लगवाने पहुँचे लोग

जबकि चार फ्रंटलाइन वर्कर ने टीका लगवाया।वहीं बटेश्वर के स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के एक सौ दस लोगों ने टीकाकरण कराया ।स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक जिंतेंद्र वर्मा ने बताया कि बुधवार को स्वास्थ्य केंद्र पर दो सौ पैंसठ लोगों का टीकाकरण किया गया।

Trending News