Agra News: बाइक टकराने के विवाद में डेढ माह के शिशु को खरंजे पर फेंका मौत

IMG_20210707_214235
Share News

पिनाहट पिनाहट थाना क्षेत्र के गाँव कमलसिह का पुरा मे बाइक टकराने को लेकर हुऐ विवाद के बाद दबंगो ने पीडित के घर मे घुसकर मारपीट की।इस दौरान बचाने आयी।महिला के डेढ माह के शिशु को छीन कर खरंजे पर फेंक दिया जिससे बच्चे की मौत हो गयी।

IMG 20210707 WA0127

बता दें कि करीब चार दिन पूर्व मालोनी खेडा निवासी सौरभ सिह अपनी ससुराल थाना पिनाहट के गांव छदामीपुरा के उप गांव कमलसिह का पुरा निवासी प्रतापसिंह के यहां आया था। गांव मे घुसते ही मिथुन पुत्र बनारसी से बाइक टकराने को लेकर विवाद हो गया।जिसे ग्रामीणो ने शांत करा दिया।लेकिन बुधवार शाम करीब 6 बजे दबंग मोनू , रामनरेश , सतीश ,सुरजीत,आनंद सिह लाठी डण्डे लेकर बनारसी के घर पहुचे और घर मे पथराव कर गाली गलौज करते हुऐ बनारसी के साथ मारपीट करने लगे।इस दौरान बनारसी को बचाने आयी गायत्री देवी पत्नी जितेन्द्र सिह की गोद मे बैठे डेढ माह के बेटे जीतू को दबंगो ने गोदी से छीन कर खरंजे पर फेक दिया जिससे शिशु की मौके पर ही मौत हो गयी।

IMG 20210707 214235

वही सूचना पर पहुची पुलिस ने बच्चे के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना के बाद से सभी आरोपी अपने अपने घरो से फरार हो गये।सीओ पिनाहट सौरभ सिह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा लिखा जा रहा है।आरोपितो की तलाश मे दबिश दी जा रही है।

Trending News