Agra News: बुधवार को तीन सौ साठ ने लिया कोरोना सुरक्षा कवच

IMG_20210825_111035
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: बुधवार को देहात के स्वास्थ्य केंद्रों पर जमकर टीकाकरण किया गया।लोगों को टीकाकरण कराने के लिए लाइन में लगकर घंटो इंतज़ार करना पड़ा।बाह और बटेश्वर के स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण कराने के लिए काफी संख्या में लोग पहुँचे। इस दौरान बुधवार को हुए टीकाकरण में तीन सौ साठ लोगों ने टीकाकरण कराया।

Agra News: बुधवार को तीन सौ साठ ने लिया कोरोना सुरक्षा कवच

बाह वैक्सीनेशन केंद्र पर बुधवार को 18 वर्ष से ऊपर के एक सौ पैंतालीस लोगों का 45 वर्ष से ऊपर के अडतालीस लोगो का जबकि 60 वर्ष से ऊपर के छब्बीस लोगों का टीकाकरण किया गया।जबकि बटेश्वर के स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के एक सौ बीस लोगों का 45 वर्ष से ऊपर के सोलह लोगों का 60 वर्ष से ऊपर के पाँच लोगों का टीकाकरण हुआ।

 

IMG 20210825 111035 scaled टीकाकरण कराने से पहले जुकाम, खांसी, बुखार वाले मरीजों का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें एक सौ पैंसठ लोगों का एन्टीजन परीक्षण व इतने ही लोगों का आर टी पी सी आर टेस्ट किया गया जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला।बाह स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक जिंतेंद्र वर्मा ने बताया बुधवार को तीन सौ साठ लोगों का टीकाकरण किया गया।जिसमें दो सौ बहत्तर लोगों को वैक्सीन की पहली डोज जबकि अठासी लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गयी।

Trending News