Agra News: मंगलवार को तीन सौ ने लगवायी वैक्सीन

IMG_20210703_113123
Share News

बाह: मंगलवार को देहात के बाह और बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तीन सौ लोगों का टीकाकरण हुआ।टीकाकरण से पहले कोरोना टेस्ट किया गया।मंगलवार को एक सौ चौंसठ लोगों की कोरोना की एन्टीजन जाँच व इकसठ लोगों की आर टी पी सी आर जाँच की गईं जिनमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला।

IMG 20210706 WA0038

मंगलवार को बाह सीएचसी पर 18 से 44 वर्ष के 120 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज तथा 45 वर्ष से ऊपर के 24 लोगों को वैक्सीन का पहला व 24 को दूसरा डोज दिया गया।वहीं 60 वर्ष से ऊपर के 12 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवायी ।

IMG 20210703 113123 scaled

वहीं बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सौ लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 45 वर्ष से ऊपर के 6 लोगों ने पहली व 7 ने दूसरी डोज लगवायी।वहीं 60 वर्ष से ऊपर के 7 लोगों ने वैक्सीन लगवायी। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि मंगलवार को 225 लोगों की कोरोनावायरस की जाँच की गई जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला।

Trending News