Agra News: मंगलवार को तीन सौ से अधिक लोगों ने लगवायी वैक्सीन

IMG-20210601-WA0029
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: मंगलवार को बाह और बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण के साथ बिजौली ग्राम पंचायत में भी टीकाकरण किया गया।टीकाकरण कराने के लिए दूर दराज से लोग आए।टीकाकरण के दौरान काफी भीड़ देखने को मिली।टीकाकरण से पहले कोरोना टेस्ट किया गया।

IMG 20210601 WA0029

मंगलवार को 188 लोगों की कोरोना की एन्टीजन जाँच व 193 लोगों की आर टी पी सी आर जाँच की गईं जिनमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला।मंगलवार को बाह सीएचसी पर 18 से 44 वर्ष के 100 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया।वहीं 45 से 60 वर्ष वालों में 19 लोगों ने पहली डोज लगवायी।60 से ऊपर वालों में 1 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवायी।

IMG 20210601 WA0007

वहीं बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के 99 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवायी।वहीं बिजौली ग्राम पंचायत में हुए टीकाकरण में 45 वर्ष से ऊपर के 85 लोगों ने जबकि 60 वर्ष से ऊपर के 28 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवायी।

You may have missed