Agra News: शनिवार को एक सौ चौरानवे ने लगवायी दूसरी डोज

Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: शनिवार को सरकार के निर्देशानुसार सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया।जिसमें प्रत्येक वैक्सीनेशन केंद्र पर सिर्फ दूसरी डोज वालों का टीकाकरण किया गया।बाह और बटेश्वर के स्वास्थ्य केंद्र पर भी दूसरी डोज लगवाने के लिए काफी संख्या में लोग पहुँचे।

 

Agra News: शनिवार को एक सौ चौरानवे ने लगवायी दूसरी डोज बाह वैक्सीनेशन केंद्र पर शनिवार को 18 वर्ष से ऊपर के एक सौ पच्चीस लोगों का टीकाकरण किया गया।वहीं 45 वर्ष से ऊपर वालों में उनतीस लोगों का टीकाकरण किया गया जबकि 60 वर्ष से ऊपर वालों में दस लोगों का टीकाकरण हुआ।वहीं बटेश्वर स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को 18 वर्ष से ऊपर के तीस लोगो का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण कराने से पहले जुकाम, खांसी, बुखार वाले मरीजों का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें चौरानवे लोगों का एन्टीजन परीक्षण व चौरानवे लोगों का आर टी पी सी आर टेस्ट किया गया जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला।

 

Agra News: शनिवार को एक सौ चौरानवे ने लगवायी दूसरी डोज बाह स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक जिंतेंद्र वर्मा ने बताया शनिवार को एक सौ अठासी लोगों का कोरोना परीक्षण किया गया जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला जबकि शनिवार को विशेष अभियान के तहत दूसरी डोज लगवाने वाले एक सौ चौरानवे लोगों का टीकाकरण किया गया।

Trending News