Agra News: शनिवार को तीन सौ से अधिक का हुआ टीकाकरण जाँच में नहीं मिला संक्रमित

IMG_20210611_130015
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा

बाह: शनिवार को देहात के विभिन्न केन्द्रों पर टीकाकरण किया गया।जिसमें तीन सौ से अधिक लोगों ने टीकाकरण का लाभ लिया।टीकाकरण से पहले कोरोना टेस्ट किया गया।शनिवार को 125 लोगों की कोरोना की एन्टीजन जाँच व 130 लोगों की आर टी पी सी आर जाँच की गईं जिनमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला।

IMG 20210611 130015 1 scaled

शनिवार को बाह सीएचसी पर 18 से 44 वर्ष के 85 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया।वहीं 45 से 60 वर्ष वालों में 18 लोगों ने पहली डोज तथा 1 लोग ने दूसरी डोज लगवायी।60 से ऊपर वालों में 1 लोग ने वैक्सीन की पहली डोज लगवायी।वहीं बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के 60 लोगों ने 45 वर्ष से ऊपर के 6 लोगों ने जबकि 60 से ऊपर के 4 लोगों ने और 1 फ्रंट लाइन वर्कर ने वैक्सीन लगवायी।

IMG 20210611 125857 scaled

बासौनी के स्वास्थ्य केंद्र पर 45 वर्ष से ऊपर के 10 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवायी। वहीं होलीपुरा में 20 लोगों ने वैक्सीन लगवायी।जबकि खेडा देवीदास और बिचौला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण का शुभारंभ भी नहीं हो सका।वहीं मोबाइल वैन द्वारा क़्वारी गावँ में 106 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

You may have missed