Agra News: शुक्रवार को साढ़े तीन सौ से अधिक लोगों ने करायी जांच,दो सौ से अधिक ने लगवाया टीका एक मिला पॉजिटिव

IMG-20210525-WA0033
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: शुक्रवार को बाह और बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण के साथ बिचौला ग्राम पंचायत में भी टीकाकरण किया गया।टीकाकरण कराने के लिए दूर दराज से लोग आए।टीकाकरण के दौरान काफी भीड़ देखने को मिली।टीकाकरण से पहले कोरोना टेस्ट किया गया।

IMG 20210525 WA0033

शुक्रवार को 172 लोगों की कोरोना की एन्टीजन जाँच व 180 लोगों की आर टी पी सी आर जाँच की गईं जिनमें आगरा निवासी एक महिला संक्रमित मिली।शुक्रवार को बाह सीएचसी पर 18 से 44 वर्ष के 91 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया।वहीं 45 से 60 वर्ष वालों में 33 लोगों ने पहली डोज लगवायी।60 से ऊपर वालों में 7 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवायी।वहीं बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के 90 लोगों ने तथा 45 वर्ष से ऊपर वालों में 8 लोगों ने जबकि 60 से ऊपर वालों में 3 लोगों ने वैक्सीन लगवायी। वहीं बिचौला ग्राम पंचायत में हुए टीकाकरण में 45 वर्ष से ऊपर के 10 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवायी।वैक्सीन लगवाने के लिए देहात के केन्द्रों पर दूर दराज से लोग टीकाकरण कराने के लिए आये।

You may have missed