Agra News: बाह में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा हुआ सौ के पार

IMG_20210421_160831
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: बाह स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को कराए गए कोरोना के एन्टीजन टेस्ट में 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी है।पॉजिटिव निकले सभी लोगों को घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया है और उनके संपर्क में रहे लोगों की सूची तैयार करायी जा रही है।

IMG 20210421 160831 5 scaled

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 110 लोगों ने रेपिड एन्टीजन टेस्ट कराया जबकि 74 लोगों ने आर टी पी सी आर टेस्ट के माध्यम से कुल 184 ने अपनी कोरोना जाँच करायी जिसमें एन्टीजन टेस्ट कराने वाले 110 लोगों में से 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है जबकि आर टी पी सी आर टेस्ट कराने वाले 74 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।

IMG 20210421 160831 5 scaled

पॉजिटिव निकले लोगों में दो कस्बा बाह,दो बटेश्वर,एक कीलपुरा,दो प्रतापपुरा,एक रुदमुली, एक बसंती पुरा, एक धर्म सिंह पुरा, एक गुमान सिंह पुरा हैं।अब बाह में संक्रमितों की कुल संख्या 102 हो गयी है।अधीक्षक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सभी को घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया है और इनके संपर्क में रहे लोगों के बारे में जानकारी की जा रही है।

You may have missed