Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: गावँ में दर्जनों ग्रामीणों के कोरोना संक्रमित होने की फैली खबर निकली झूठी अफवाह

जनवाद टाइम्स 28 May 2021
IMG-20210528-WA0017
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: बाह क्षेत्रान्तर्गत आने वाले रुदमुली गावँ में बीती शाम दर्जनों ग्रामीणों के कोरोना संक्रमित होने की खबर क्षेत्र में हवा की तरह फैल गयी।जिससे ग्रामीणों में ही नहीं स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया।रात्रि में ही बाह से स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक टीम के साथ गावँ में पहुँचे और ग्रामीणों से बात कर स्थिति का जायजा लिया।साथ ही ग्राम प्रधान रुदमुली से भी जानकारी ली।लेकिन दर्जनों ग्रामीणों के कोरोना संक्रमित होने की फैली खबर झूठी निकली।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम सोशल मीडिया पर एक खबर जमकर वायरल हुई जिसमें बाह तहसील के रुदमुली गावँ में दर्जनों ग्रामीणों को कोरोना संक्रमित होना दिखाया गया।खबर से ग्रामीणों सहित स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

Agra News: गावँ में दर्जनों ग्रामीणों के कोरोना संक्रमित होने की फैली खबर निकली झूठी अफवाह

रुदमुली गावँ की बंद पड़ी बिल्डिंग जिसमें अस्पताल संचालित होता था ऊपर तथा वर्तमान में गावँ में संचालित आयुष्मान केंद्र नीचे

IMG 20210528 145911

 

आनन फानन में रात्रि में ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गावँ में पहुँच गयी और ग्रामीणों से संक्रमित लोगों के बारे में जानकारी जुटाने लगी।लेकिन पूरे गावँ में कोई भी संक्रमित व्यक्ति नहीं मिला।वहीं ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि जोगेंद्र सिंह ने बताया कि उनके गावँ में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं है ग्रामीण हिम्मत सिंह चौहान ने भी बताया कि कोई भी ग्रामीण संक्रमित नहीं है।बीती 24 मई को गावँ में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वैक्सीनेशन भी किया और कोविड की जाँच भी की थी लेकिन कोई संक्रमित नहीं मिला था।गावँ में दर्जनों व्यक्तियों के संक्रमित होने की जो खबर वायरल हो रही है वह पूरी तरह से गलत है।वहीं इस वायरल खबर के बारे में बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक जिंतेंद्र वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम को ट्विटर के माध्यम से एक खबर वायरल हुई थी जिसमें दर्जनों ग्रामीणों के कोरोना संक्रमित होने की बात कही गयी थी जिसके संबंध में उन्होंने टीम के साथ रात्रि में ही गावँ में जाकर ग्रामीणों से संक्रमितों के बारे में जानकारी ली तो किसी भी व्यक्ति के संक्रमित नहीं होने की जानकारी मिली।

 

 

IMG 20210528 WA0061 IMG 20210528 WA0059

 

खेडा देवीदास में नवीन सरकारी बिल्डिंग जहाँ 1994 से संचालित हो रहा अस्पताल

उन्होंने बताया कि बीते 24 मई को गावँ में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वैक्सीनेशन किया है साथ ही 88 लोगों की कोरोना जाँच भी की गई थी जिसमें कोई संक्रमित नहीं मिला था।काफी समय पहले गावँ में बाहर से आये हुए 12 लोग संक्रमित मिले थे लेकिन अब वो पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं और वर्तमान में रुदमुली गावँ कोरोना से मुक्त है।ग्राम प्रधान से भी इस संबंध में बात की तो उन्होंने भी खबर के पूरी तरह झूठी और निराधार होने की पुष्टि की है।अगर भविष्य में कोई भी व्यक्ति संक्रमित होता है तो वह स्वास्थ्य विभाग को जरूर अवगत कराएंगे।वहीं अधीक्षक जितेंद्र वर्मा ने रुदमुली में बंद पड़े अस्पताल के बारे में बताया कि यह अस्पताल निजी बिल्डिंग में संचालित किया जा रहा था जो कि वर्ष 1994 तक रुदमुली गावँ में संचालित किया गया जो कि कागजों में खेड़ा देवीदास गावँ के नाम से है।वर्ष 1994 में खेडा देवीदास में सरकारी बिल्डिंग बनने के बाद रुदमुली में निजी बिल्डिंग में संचालित अस्पताल को और समस्त उपकरणों आदि को खेड़ा देवीदास में शिफ्ट कर दिया गया।तब से यह अस्पताल यहीं संचालित हो रहा है।रुदमुली गावँ में कोई भी सरकारी अस्पताल स्वीकृत नहीं है।

Post navigation

Previous: Ambedkernager News:  विकट परिस्थितियों में भी सेवा कार्य कर रहे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता
Next: Pratapgarh News: सूचना पर पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने मारी गोली

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.