Agra News: नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Agra News: नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
Share News

बाह/जैतपुर/पिनाहट : नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ ब्लॉक परिसर में पद और गोपनीयता की शपथ लेकर अपना पदभार ग्रहण किया गया।हाल ही में निर्वाचित हुए ब्लॉक प्रमुखों को अभी तक शपथ ग्रहण नहीं हो पायी थी।

IMG 20210720 131610 scaled

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने आगरा जिला के समस्त 15 ब्लॉकों पर पर कब्जा जमाते हुए रिकार्ड बनाया है।पार्टी के आगरा जिला में अधिकांश ब्लाक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।मंगलवार को बाह तहसील के तीनों ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुखों ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। बाह ब्लॉक से दूसरी बार ब्लॉक प्रमुख चुने गए लाल सिंह चौहान ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

IMG 20210720 WA0048

वहीं जैतपुर में फतेहाबाद के विधायक जिंतेंद्र वर्मा की पत्नी राधा वर्मा ने ब्लॉक प्रमुख की शपथ ग्रहण की जबकि पिनाहट से सत्यवीर सिंह भदौरिया ने ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ ग्रहण की।कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रानी पक्षालिका सिंह भदावर, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह भदावर, विधायक फतेहाबाद जितेंद्र वर्मा उनकी पत्नी ब्लाक प्रमुख जैतपुर राधा वर्मा, वी डी ओ बाह मुकेश कुमार ए डी ओ लक्ष्मी राज यादव, वी डी ओ पिनाहट,जिला पंचायत सदस्य सहवीर सिंह,कृष्ण पाल सिंह,चेयरमैन बाह सहित ब्लॉक के समस्त अधिकारी गण शामिल रहे।

IMG 20210720 WA0082

शपथ ग्रहण के दौरान ब्लॉक प्रमुखों ने भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त किया जो पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाकर ब्लॉक प्रमुख बनने का मौका दिया। इसके लिए उन्होंने पार्टी के नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों का भी आभार जताया जो उन्होंने उन पर विश्वास कर उनका समर्थन दिया।

Trending News