Agra News : डीवीवीएनएल में सेवारत आगरा की पूनम जाकिर के नाम हुआ राष्ट्र स्तरीय हेमंत स्मृति कविता सम्मान-2023

Agra News: National level Hemant Smriti Poetry Award-2023 was awarded in the name of Poonam Zakir of Agra, serving in DVVNL.
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) में सेवारत आगरा की सुपरिचित युवा कवयित्री एवं चित्रकार पूनम जाकिर के कविता संग्रह ‘नाच’ को भोपाल के हेमंत फाउंडेशन द्वारा
वर्ष 2023 के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ कविता संग्रह चुना गया है। पूनम जाकिर को इस कविता संग्रह के लिए 22 वां हेमंत स्मृति कविता सम्मान-2023 भोपाल में समारोह पूर्वक प्रदान किया जाएगा।

IMG 20231105 WA0175
हेमंत फाउंडेशन की संस्थापक-अध्यक्ष श्रीमती संतोष श्रीवास्तव और संस्थापक-सचिव डॉ. प्रमिला वर्मा ने पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा है कि बोधि प्रकाशन जयपुर द्वारा प्रकाशित पूनम जाकिर के इस कविता संग्रह ‘नाच’ की कई कविताएं मन को उद्वेलित करती हैं और उनकी संवेदना हर दृष्टि से निथर कर भाषा में विन्यस्त होती जाती है। प्रत्येक कविता अपने अर्थों में एक नया संसार रचित करती है।
उनका कहना है कि उर्मिला का मौन संवाद, अनिश्चितता, प्रेम की 4 कविताएं, पन्ना सहित ऐसी बहुत सी कविताएं हैं जो मन के भीतर तक उतर जाती हैं और अपनी हलचल बनाए रखती हैं। हलचल में गूंज होना अनिवार्य है और पूनम की कविताएं लंबे समय तक गूंज बनाए रखने में सक्षम रहेंगी ।

*अब तक देश के 21 कवियों को मिला हेमंत स्मृति कविता सम्मान*
उल्लेखनीय है कि विश्व मैत्री मंच द्वारा संभावनाशील युवा कवि स्वर्गीय हेमंत श्रीवास्तव की स्मृति में संचालित हेमंत फाउंडेशन पिछले 21 वर्षों से साहित्य जगत में अपनी पारदर्शिता को लेकर अलग पहचान बनाए हुए है।

Agra News: National level Hemant Smriti Poetry Award-2023 was awarded in the name of Poonam Zakir of Agra, serving in DVVNL.
अब तक बोधिसत्व, संजय कुंदन, लीना मल्होत्रा, अनुराधा सिंह, रीता दास राम, हरि मृदुल, सुमिता केशवा, आलोक श्रीवास्तव, एकांत श्रीवास्तव, डॉ. राकेश पाठक और हरे प्रकाश उपाध्याय सहित देश के जाने माने 21 कवि-साहित्यकारों को हेमंत स्मृति कविता सम्मान प्रदान किया जा चुका है।
हेमंत फाउंडेशन के पुरस्कार समारोहों में सुप्रसिद्ध आलोचक नामवर सिंह, जाने माने साहित्यकार राजेंद्र यादव, ममता कालिया, पद्मा सचदेव, निदा फ़ाज़ली, डॉ. गिरिराज किशोर, काशीनाथ सिंह और लीलाधर मंडलोई सरीखे साहित्यकार मुख्य अतिथि और समारोह अध्यक्ष के रूप में सहभागिता कर चुके हैं।

You may have missed