अम्बेडकर नगर न्यूज शासन के मंसूबों पर खूब पलीता लगा रहे ग्राम प्रधान

Ambedkar Nagar News Village head is sabotaging the government's plans
Share News

संवाददाता पंकज कुमार
अम्बेडकर नगर जिले के विकास खंण्ड जहांगीरगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत शंकरपुर वर्जी में बन रहा अमृत सरोवर भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ रहा है गंदगी से भरा पड़ा तालाब पर ग्राम प्रधान द्वारा किसी भी प्रकार की सफाई नहीं करवाइ गयी न ही टूटी फूटी सीढ़ियों को ठीक कराया गया।छठ पूजा का पर्व नजदीक है कुछ ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सरोवर के इर्द गिर्द गंदगी लगी हुई है और वहां पर टूटी फूटी सीढ़ियां है जिससे छठ व्रत रखने वाली महिलाओं एवं बेटियों के गिरने का डर है। ग्रामीणों ने समाचार पत्र के माध्यम से साफ-सफाई एवं टूटी हुई सीढ़ियों को ठीक कराएं जाने की मांग की है।

IMG 20231105 WA0169आपको बता दें कि ग्राम पंचायत में ही ग्राम प्रधान द्वारा तमाम पात्र व्यक्तियों को दर किनार कर अपने सगे भाई के नाम से 2022/2023 में सरकारी योजना अंतर्गत पशुशाला का लाभ दिलाया है परन्तु उक्त पशुशाला का दृश्य यह है कि पशुओं के नाम पर सरकारी धन और सरकार की मंशा पर पलीता लगाते हुए पशुओं को बांधने के बजाय उसमें लाभार्थी एवं उसका परिवार निवास करता है । जबकि उक्त लाभार्थी को पूर्व में प्रधानमंत्री आवास भी प्राप्त हो चुका है। उक्त प्रकरण को जानते हुए भी ब्लाक के‌ कर्मचारी एवं अधिकारी अनजान बने हुए हैं एवं गैरजिम्मेदराना बयान से अपने आप को साफ बचते नजर आते हैं।

Ambedkar Nagar News Village head is sabotaging the government's plansशासन की जनकल्याणकारी योजनाएं गरीब व्यक्तियों तक इन्हीं भ्रष्ट जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के कारण नहीं पहुंच पाती जो वास्तव में इनके पात्र है।

You may have missed