Agra News: गुरुवार को दो सौ से अधिक लोगों ने कराया टीकाकरण

IMG_20210603_132428
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: गुरुवार को बाह और बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण के साथ बटेश्वर ग्राम पंचायत में भी टीकाकरण किया गया।टीकाकरण कराने के लिए दूर दराज से लोग आए।टीकाकरण के दौरान काफी भीड़ देखने को मिली।टीकाकरण से पहले कोरोना टेस्ट किया गया।गुरुवार को 182 लोगों की कोरोना की एन्टीजन जाँच व 202 लोगों की आर टी पी सी आर जाँच की गईं जिनमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला।

IMG 20210603 132428 scaled

गुरुवार को बाह सीएचसी पर 18 से 44 वर्ष के 90 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया।वहीं 45 से 60 वर्ष वालों में 12 लोगों ने पहली डोज लगवायी।60 से ऊपर वालों में 8 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवायी।वहीं बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के 91 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवायी।वहीं बटेश्वर ग्राम पंचायत में हुए टीकाकरण में 45 वर्ष से ऊपर के 16 लोगों ने जबकि 60 वर्ष से ऊपर के 4 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवायी।

You may have missed