Agra News: तीन सौ से अधिक ने कराया टीकाकरण

Agra News: तीन सौ से अधिक ने कराया टीकाकरण
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज
बाह: देहात के बाह और बटेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जमकर टीकाकरण हुआ।टीकाकरण कराने के लिए लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।शनिवार को तीन सौ बावन लोगों ने टीकाकरण कराकर कोरोना सुरक्षा कवच पहना।टीकाकरण से पहले कोरोना परीक्षण किया गया।कोरोना परीक्षण में एक सौ तिरेपन लोगों का आर टी पी सी आर जबकि इतने ही लोगों का एन्टीजन परीक्षण किया गया जिनमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला।

 

Agra News: तीन सौ से अधिक ने कराया टीकाकरणबाह के स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के एक सौ तीस लोगों ने टीकाकरण कराया वहीं 45 वर्ष से ऊपर के सत्तर लोगों का टीकाकरण हुआ जबकि दो हेल्थ वर्कर ने भी वैक्सीन लगवायी।वहीं बटेश्वर के स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के एक सौ तीस लोगों ने टीकाकरण कराया जबकि 45 वर्ष से ऊपर के बीस लोगों ने टीकाकरण कराया।ग्राम पंचायतों में होने वाला टीकाकरण शनिवार को नहीं हुआ।

Trending News