Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने की आत्महत्या

जनवाद टाइम्स 15 July 2021
Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने की आत्महत्या
Share News
       

बाह :थाना बाह क्षेत्र के किन्नर पुरा गांव में एक विवाहिता ने ग्रह कलेश के चलते फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोशनी पुत्री पप्पू उम्र करीब 26 वर्ष की शादी बबलू पुत्र रमेश के साथ 5 वर्ष पूर्व हुई थी।घर मे सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था।

Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने की आत्महत्या

लेकिन बकौल परिजन हाल ही में उसके देवर प्रेमवीर की शादी तय हो गयी थी जो कि दो दिन बाद होनी थी जिसे लेकर मृतका विरोध कर रही थी।जिसके चलते घर मे तनाव का माहौल था।गुरुवार सुबह घर मे खाना बनाने की तैयारी थी तभी मृतका ने अपनी सास मातेश्वरी को सामान लेने के लिए दुकान भेज दिया और अपने को कमरे में अंदर बंद कर फाँसी के फंदे पर झूल गयी।सामान लेकर लौटी मातेश्वरी ने दरबाजा खुलवाने का काफी प्रयास किया जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुँची पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में दरवाजे को तोड़कर महिला को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं पुलिस ने मायके वालों को भी सूचना दी जिस पर मायके वाले पहुंच गए।

Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने की आत्महत्या

मायके वालों ने ससुराली जनों पर महिला को मारने के आरोप लगाए हैं। महिला की मौत से शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं।मृतका की मौत से घर में कोहराम मच गया। मृतका पर दो छोटी छोटी बच्चियां हैं जिनका रो रो कर बुरा हाल था।परिजन उन्हें संभालने में लगे हुए थे। वही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही थी।

Post navigation

Previous: Agra News : महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी ने किया तहसील का घेराव 
Next: Agra News: थाना परिसर में पुलिस कर्मियों ने किया वृक्षारोपण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.