Agra News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचन पत्र जमा करने वालों की बाह ब्लॉक पर लगी लंबी लंबी लाइनें

IMG_20210403_213003
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाग्य आजमाने के लिए प्रत्याशियों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शरू कर दिया है।इसकी शरुआत आज जिला मुख्यालयों और ब्लॉक मुख्यालयों पर निर्वाचन पत्र जमा करते ही प्रारंभ हो गई।

IMG 20210403 213003

ब्लॉक बाह की पचास पंचायतों में पचास ग्राम प्रधान पद,क्षेत्र पंचायत सदस्य के चौहत्तर पद और ग्राम पंचायत सदस्य के छह सौ चौंतीस पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शरू हो गयी।निर्वाचन पत्र जमा करने की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुई जोकि देर रात तक जारी रही।पहले दिन प्रत्याशियों की संख्या को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के इंतजाम कम पड़ गए।वहीं पिनाहट ब्लॉक में प्रधान पद के लिए 180 फॉर्म,क्षेत्र पंचायत के लिए 212 फॉर्म व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 44 फॉर्म सहित कुल 436 फॉर्म जमा हुए।ब्लॉक परिसर में निर्वाचन फॉर्म लेने और जमा करने वालों की जबरदस्त भीड़ रही।

IMG 20210403 205419

जहाँ आज निर्वाचन फॉर्म में ग्राम प्रधान के कुल 22 फॉर्म खरीदे गए जिसमें 20 आरक्षित वर्ग के और 2 अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों ने खरीदे,क्षेत्र पंचायत सदस्य के कुल 43 फॉर्म बिके जिसमें 41 आरक्षित श्रेणी के व 2 अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों ने खरीदे जबकि ग्रामपंचायत सदस्य के कुल 82 फॉर्म बिके जिसमें 63 आरक्षित श्रेणी के व 19 अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों ने खरीदे।दूसरी ओर निर्वाचन पत्र जमा करने वालों में देर रात तक ब्लॉक कार्यालय पर उम्मीदवारों की लाईन लगी हुई थी।

IMG 20210403 213045

प्रत्याशियों की भीड़ द्वारा कोविड गाइड़ लाइन का पालन नहीं किया गया।सामाजिक दूरी तार तार दिखी।लोग एक दूसरे से सटकर खड़े हुए थे।कल 4 मार्च को फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि है ऐसे में और अधिक भीड़ होने की संभावना है।अब देखना है कि कल प्रशासन द्वारा किस प्रकार की व्यवस्था की जाती है।

You may have missed