Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: शराब ने मचाया मौत का तांडव,तीन लोगों की मौत एक गंभीर अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 24 August 2021
IMG_20210824_145658
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

डौकी: जनपद आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कौलारा कलाँ में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका आगरा के एक अस्पताल में इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राधेश्याम पुत्र हरिप्रसाद उम्र 32 वर्ष जो पहले आगरा बोदला में रहते थे कुछ वर्षों से अपनी ससुराल कौलारा कलाँ में रहने लगे थे वहीं दूसरा अनिल पुत्र पन्ना लाल उम्र 30 वर्ष निवासी कौलारा कलाँ जो दूध कारोबारी के यहां रहकर आगरा शहर में दूध डालने का काम करता था। तीसरा ग्याप्रसाद पुत्र कैलाश चंद निवासी बरकुला ग्राम पंचायत कौलारा कलाँ की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई।

FRAME COLLAGE1629797417141

तीन लोगों की मौत से गाँव मे कोहराम मचा हुआ है। एक अन्य व्यक्ति रामवीर जो कि गाँव में ही मेहनत मजदूरी कर के अपने परिवार का भरण पोषण करता है वह आगरा के एक अस्पताल में भर्ती है जहाँ उसका इलाज जारी बताया गया है।

IMG 20210824 145730

गाँव मे एक के बाद एक मृतक के शव आने से कोहराम मचा हुआ है। हर ग्रामीण की आंखों में आँसुओं के साथ ख़ौफ़ भी है।

IMG 20210824 145658

ग्रामीणों की माने तो दो दिन से अनिल, राधेश्याम, रामवीर, ग्याप्रसाद गाँव से ही शराब खरीद कर पी रहे थे अचानक तबियत बिगड़ने पर गाँव मे ही एक डॉक्टर को दिखाया हालात गंभीर होने के कारण गाँव के डॉक्टर ने आगरा रेफर कर दिया जहाँ इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गयी। जहरीली शराब पीने से हुई मौत से पूरा परिवार सदमें में है।गावँ में शराब का कारोबार कोई नया मामला नहीं है पहले भी शराब की बिक्री को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हुई थीं।

Agra News: शराब ने मचाया मौत का तांडव,तीन लोगों की मौत एक गंभीर अस्पताल में भर्ती

उपजिलाधिकारी फतेहाबाद राजेश कुमार जैसवाल ने बताया कि अभी मौत होने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जाँच पड़ताल चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत होने का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अगर मृतकों की मौत शराब से हुई है तो दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।

Post navigation

Previous: Etawah News: कोविड जागरूकता व जांच शिविर का आयोजन
Next: आगरा न्यूज: फाइलिंग पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े 11 लाख की डकैती, विरोध करने पर कर्मचारी को मारी गोली

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.