Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: बटेश्वर में पैंटून पुल निर्माण के लिए विधायिका ने किया भूमिपूजन

जनवाद टाइम्स 8 January 2022
Agra News: बटेश्वर में पैंटून पुल निर्माण के लिए विधायिका ने किया भूमिपूजन
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: बाह क्षेत्र के अंतर्गत तीर्थ धाम व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्मस्थली में बटेश्वर में यमुना नदी पर पैंटून पुल निर्माण की मांग कई वर्षों से चली आ रही थी। क्षेत्रीय लोगों की समस्या को लेकर विधायक बाह रानी पक्षालिका सिंह ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर समस्या से अवगत कराकर यमुना नदी पर पैंटून पुल निर्माण की मांग की थी। शासन के आदेश के बाद कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बटेश्वर में यमुना नदी पर पैंटून पुल निर्माण के लिए स्थान का निरीक्षण कर शासन को रिपोर्ट भेजी थी।

Agra News: बटेश्वर में पैंटून पुल निर्माण के लिए विधायिका ने किया भूमिपूजन

 

प्रदेश सरकार द्वारा पैंटून पुल निर्माण के लिए 4 करोड़ 54 लाख रुपए का प्रोजेक्ट तैयार कर धनराशि स्वीकृत कर दी। जिसे लेकर शुक्रवार को विधायिका बाह रानी पक्षालिका सिंह ने बटेश्वर के तुलसी घाट पर पहुंच कर विधि-विधान मंत्रोच्चारण के साथ पुल निर्माण की आधारशिला रखते हुए भूमि पूजन किया। इसके बाद विधायिका ने मौजूद ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के तहत लगातार विकास कार्य कर रही है। कल्याणपुर व भरतार के ग्रामीणों की वर्षों से चली आ रही समस्या को लेकर उन्होंने शासन से मांग की थी जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनकी मांग को पूरा किया है जिससे लोगों की मांग भी पूरी हुई है और क्षेत्र का विकास भी होगा। यमुना नदी के दूसरी तरफ नदी के पानी से चारों तरफ से घिरे हुए दो गांव कल्याणपुर व भरतार के लोगों को इसका विशेष लाभ मिलेगा। सैकड़ों की आबादी वाले इन गांव में वाहन से पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं था। नाव द्वारा यमुना नदी की धार को चीर कर ही गांव तक पहुंचना पड़ता था। गांव में अचानक बीमार पड़ने पर एंबुलेंस या डॉक्टरों की टीम तक नहीं पहुंच पाती थी यहाँ तक कि पोलिंग पार्टियां भी नाव द्वारा ही गांव तक पहुंचती थी। अब पुल निर्माण से दोनों गांव के सैकड़ों लोगों को यमुना की कैद से मुक्ति मिल जाएगी और लोग आसानी से वाहनों द्वारा आवागमन कर सकेंगे। वही पैंटून पुल निर्माण से आगरा और तीर्थ बटेश्वर की दूरी 35 किलोमीटर कम हो जाएगी। आगरा शहर से पहुंचने वाले पर्यटक एवं यात्री भोले के भक्त दूसरे रास्तों से बटेश्वर धाम पहुंच सकेंगे।

Agra News: बटेश्वर में पैंटून पुल निर्माण के लिए विधायिका ने किया भूमिपूजन

लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों के मुताबिक पेंटून पुल का निर्माण एक महीने में पूरा कर दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान संतोष गहलोत, ब्लाक प्रमुख बाह लाल सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य मुन्ना लंबर, चेयरमैन बाह सुनील बाबू गुप्ता, प्रदीप भदोरिया, अलकेंद्र जादौन, लालू भदौरिया, अभिषेक त्यागी, सौरभ भदोरिया, रजत, विष्णु गौरव, सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह महाराजा स्टेडियम में होगा सम्पन्न
Next: Prayagraj News : आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी होने से डीएम द्वारा बैनर, पोस्टर एवं होर्डिंग हटवाने की कार्रवाई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.