Agra News: किन्नर समाज ने पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन त्यौहार

IMG_20210822_151029
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: भाई बहनों के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हिंदू त्योहारों में विशेष महत्व रखता है। इस दिन का भाई और बहनों को विशेष रूप से इंतजार रहता है और हर एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ इस त्यौहार को मनाना चाहता है लेकिन अपने कर्तव्य निर्वहन के चलते जहां कई भाई बहन रक्षाबंधन के पर्व को नहीं मना पाते हैं।

 

FRAME COLLAGE1629650905386

ऐसे ही भाई पुलिसकर्मी भी हैं जो त्यौहार पर छुट्टी न मिलने के चलते इस त्यौहार को नहीं मना पाते हैं। ऐसे में बाह के किन्नरों ने पुलिसकर्मियों की कलाई सूनी न रहे और उन्हें भी अपनी बहनों की कमी महसूस न हो इसे लेकर उन्होंने आज थाना बाह परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ इस त्यौहार को मनाया।

IMG 20210822 151029

बाह की किन्नर कल्लो,अम्बाह की किन्नर राविया ने अपने अन्य किन्नरों के साथ थाना प्रभारी विनोद पवार,उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह, गंगा प्रसाद, अशोक कुमार सहित समस्त पुलिसकर्मियों की कलाइयों पर रक्षाबंधन का पवित्र धागा बांधकर इस पर्व को मनाया और उनसे अपनी रक्षा का वचन लिया।

Agra News: किन्नर समाज ने पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन त्यौहार

थाना प्रभारी विनोद पवार ने भी किन्नरों की इस पहल को अनूठा बताते हुए कहा की हर भाई कि यह चाहत होती है कि वह इस रक्षाबंधन पर्व पर अपनी बहन के हाथों से कलाई पर राखी बंधवाए लेकिन कर्तव्य निष्ठा के चलते हर बार यह संभव नहीं हो सकता है और ऐसे में इन बहनों ने हमारे राखी बांधकर हमें हमारी बहन की कमी महसूस नहीं होने दी।वही अम्बाह से आई किन्नर राबिया ने बताया की यह रक्षाबंधन पर्व विशेष पर्व माना जाता है भाई बहन के प्यार को लेकर एक विशेष पर्व है। इस त्यौहार की हर भाई और बहन को इंतजार रहता है और हमारे पुलिसकर्मी भाई दिन रात लोगों की सेवा में लगे रहते हैं जिसके चलते कई बार वह लोग अपने परिवार के साथ त्योहार नहीं मना पाते हैं।

Agra News: किन्नर समाज ने पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन त्यौहार

ऐसे में हम लोगों ने यह है निर्णय लिया है कि किसी भी पुलिसकर्मी भाई की कलाई को इस रक्षाबंधन पर्व पर सूना नहीं रहने देंगे और इसी को लेकर हम लोग यहां अपने पुलिसकर्मी भाइयों को राखी बांधने आए हैं वही पुलिसकर्मियों ने भी किन्नरों की पहल की सराहना की है।

Trending News