Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: बटेश्वर में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का पूर्व मंत्री ने फीता काटकर किया शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 8 November 2021
IMG-20211108-WA0093
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बटेश्वर नाथ में कोरोना काल के बाद इन दिनो मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसके पहले चरण में पशु मेला चल रहा है।मेले को लोकप्रिय बनाने के लिए जिला पंचायत भरसक प्रयास कर रही है। पशु मेले में उत्तर प्रदेश के साथ मध्यप्रदेश राजस्थान आदि राज्यों से पशु व्यापारी खरीद फरोख्त के लिए आते हैं।

 

IMG 20211108 WA0093 बटेश्वर मेला भारत के प्रसिद्ध मेलों में शुमार है जो कि कार्तिक माह में लगता है। सोमवार को पशु मेले में जिला पंचायत द्वारा घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जो कि पिछले कई वर्षों से नहीं हो रहा था।

 

IMG 20211108 WA0094घुड़दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ बटेश्वर नाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा डॉ मंजू भदोरिया ने फीता काटकर शुभारंभ किया।आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से आए दर्जनभर से अधिक घुड़सवार व्यापारियों ने अपने घोंडों के साथ भाग लिया। घुड़ सवारों ने अपने नामी गिरामी घोड़ों के साथ दौड़ प्रतियोगिता में जमकर दौड़ लगाई और कार्यक्रम को रोमांचित कर दिया। घुड़दौड़ प्रतियोगिता में फिरोजाबाद निवासी भोला उस्ताद के घोड़े हीरो जो कि गुजराती नस्ल का घोड़ा है ने प्रथम स्थान प्राप्त कर इक्यावन हजार का पुरस्कार जीता ।घोड़ा मालिक भोला उस्ताद ने बताया कि वह पिछले 9 वर्ष से लगातार बटेश्वर मेले में घोड़ों की खरीद फरोख्त के लिए आ रहा है। घोड़ा दौड़ में प्रथम पुरुस्कार मिलने पर वह बहुत प्रसन्न है क्योंकि उसके घोड़े ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन कर जीत हासिल की है।उसका घोड़ा हीरो राज्य स्तरीय अन्य प्रतियोगिता में 17 बार अपने नाम जीत दर्ज कर चुका है। वही प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले हीरो की कीमत करीब 11 लाख रुपए बताई गई।

 

IMG 20211108 WA0096प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान एटा के गांव नगला नेकराम निवासी घुड़सवार मालिक बीकेश यादव सिंह की मारवाड़ी किस्म की घोड़ी रानी ने प्राप्त किया। जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपए है। प्रतियोगिता में तीसरा स्थान जिला एटा के एका निवासी मालिक साधु के सुल्तान नामक घोड़े ने जीत दर्ज कर प्राप्त किया। घुड़दौड़ प्रतियोगिता के आयोजन के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया एवं पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र दिए गए।

 

Agra News: बटेश्वर में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का पूर्व मंत्री ने फीता काटकर किया शुभारंभजिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले घोड़ा हीरो के मालिक भोला उस्ताद को इक्यावन हजार रूपए एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली मारवाड़ी घोड़ी रानी के मालिक बीकेश यादव को इक्कीस हजार रुपए एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले घोड़ा सुल्तान के मालिक साधु को ग्यारह हजार रुपए का इनाम सहित प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Post navigation

Previous: Agra News: टीम भारतीय ने दीपोत्सव कार्यक्रम के सहयोगियों को किया सम्मानित
Next: Prayagraj News :विद्या भारती द्वारा आयोजित संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ज्वाला देवी विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज सुभाष नगर के भैया- बहनों ने अपना परचम लहराया

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.