Agra News: पति ने पत्नी से हुए विवाद के बाद मारा चाकू

Agra News: पति ने पत्नी से हुए विवाद के बाद मारा चाकू
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह:थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव फरेरा में गृह क्लेश को लेकर पति-पत्नी में आपस में विवाद हो गया विवाद के बाद दोनों में मारपीट हो गई। मामला बढ़ने पर पति ने पत्नी पर चाकू से हमला बोल कर घायल कर दिया।

Agra News: पति ने पत्नी से हुए विवाद के बाद मारा चाकू

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को मीना देवी व उनके पति नेमीचंद में खाने को लेकर वाद विवाद हो गया। वाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट हो गई जिसमें पति नेमीचंद ने पत्नी मीना देवी पर चाकू से जानलेबा हमला बोल दिया। चाकू लगने से महिला बुरी तरह से घायल हो गई।महिला के चीखने चिल्लाने पर पड़ोसियों ने खेत पर काम कर रहे परिजनों को घटना की सूचना दी।

IMG 20210407 WA0015 1

खेत से घर पहुंचे परिजनों ने घायल महिला को इलाज के लिए सी एच सी में भर्ती कराया जहां महिला का इलाज जारी है। वही महिला के भतीजे प्रवीन ने बताया कि मेरे फूफा जी की मानसिक स्थित काफी दिनों से ठीक नहीं है वो कभी-कभी काफी उत्तेजित हो जाते हैं उनका इलाज जिला मानसिक चिकित्सालय आगरा में चल रहा है।वहीं घायल महिला ने अपने पति के खिलाफ परिजनों को रिपोर्ट लिखाने से मना कर दिया।

You may have missed