Agra News: शौहदे ने नाबालिग से घर में कूदकर की छेड़छाड़,दुष्कर्म की कोशिश

IMG_20210709_223331
Share News

बाह: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में एक युवक ने अकेली नाबालिग किशोरी के घर मे कूदकर किशोरी से अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की। शिकायत करने पर जान से मारने एवं जबरन भगा ले जाने की धमकी देकर भाग गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

IMG 20210709 223331
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर अवगत कराया कि वह मजदूरी करता है और उसकी पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। वह प्रतिदिन सुबह मजदूरी के लिए चला जाता है और शाम को वापस लौटता है। घर पर उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री अकेली रहती है।

IMG 20210506 222414

आरोप है कि पड़ोस का ही रहने वाला दबंग युवक सौरभ पुत्र रामस्वरूप उर्फ छोटे अक्सर अकेली रहने वाली नाबालिग किशोरी को घर में कूदकर अश्लील हरकतें करता था और छेड़छाड़ का मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देता था। बीते मंगलवार को किशोरी को अकेला देखकर युवक घर में कूदकर नाबालिग किशोरी को बंदूक की नोक पर जबरन भगा ले जाने का दबाब डालने लगा नहीं जाने पर पिता को गोली मारने की धमकी दी। किशोरी की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीणों को एकत्रित होता देख आरोपी मौके से फरार हो गया।

IMG 20210709 223331

दबंग युवक की करतूतों से किशोरी दहशत में आ गई। युवक और उसके परिजनों को कई बार समझाने के बाद वह नहीं माना तो परिजन किशोरी को लेकर बाह थाना पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश दीं। शुक्रवार को पुलिस ने दबिश के दौरान आरोपी युवक सौरभ को गिरफ्तार कर लिया । वही पीड़िता किशोरी का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष बाह विनोद कुमार पवार ने बताया पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग किशोरी का मेडिकल कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending News